बनोरा आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, बाबा प्रियदर्शी रामजी का लिया आशीर्वाद; कहा- संतों से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 28 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को रायगढ़ प्रवास के दूसरे दिन बनोरा आश्रम पहुंचे। यहां सबसे पहले अघोरेश्वर बाबा रामजी की प्रतिमा के दर्शन किए। इसके बाद आश्रम में बाबा प्रियदर्शी रामजी से आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की।  इस अवसर पर सीएम ने कहा कि साधु-संतों का आशीर्वाद होना मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी है। साधु-संतों के आशीर्वाद से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है, जिससे पूरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में अघोर पंथ का बीजारोपण करने वाले वाले अघोरेश्वर के शिष्य बाबा प्रियदर्शी रामजी के कर कमलों से तीन दशक पहले रायगढ़ के पूर्वांचल स्थित ग्राम बनोरा में इस ट्रस्ट की नींव रखी गई थी, तब से लेकर आज तक यह ट्रस्ट राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। मनुष्य को आत्मिक रूप से शक्तिशाली बनाने के लिए अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की स्थापना तीन दशक पहले की गई है। अघोरश्वर महाप्रभु ने समाज के विकास की अवधारणाओं का सूत्रपात किया। इस दिशा में बहुत से अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए अघोरेश्वर के प्रिय शिष्य बाबा प्रियदर्शी रामजी ने बनोरा से जुड़ी अन्य शाखाओं का शिवरीनारायण, डभरा, चिरमिरी, अंबिकापुर सहित अन्य प्रांतों में भी विस्तार किया। 

बनोरा से जुड़ी सभी शाखाओं में मानव सेवी गतिविधियां निरंतर संचालित हो रही हैं। बनोरा ट्रस्ट से जुड़ी सभी शाखाएं आस-पास क्षेत्र के मौजूद जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को जीवन की मूलभूत आवश्यकता शिक्षा, चिकित्सा या आध्यात्मिक मूल्यों की शिक्षा देकर समाज कल्याण के लिए क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीआरपीएफ के दो सब इंस्पेक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव, साथ रहने वालों का किया जा रहा आरटीपीसीआर टेस्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 28 दिसंबर 2023। जगदलपुर के घोड़ापैगा में सीआरपीएफ के दो सब-इंस्पेक्टर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। कार्यालय में मौजूद अन्य जवानों का भी टेस्ट कराया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें अलग से […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा