छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष बने नंदकुमार साय, कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 29 जून 2023। छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय को विधानसभा चुनाव से महज चार महीने पहले उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं भूपेश सरकार ने साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइनिंग करने के बाद से ही साय को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी देने की बातें लगातार सामने आ रही थी। इसके बाद आज उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है।  सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि छत्तीसगढ़ शासन ने नन्द कुमार साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  उन्हें राज्य सरकार द्वारा  कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel ने साय को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने सहयोगियों सहित किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 01 जुलाई 2023। जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता त्रिलोक चंद श्रीवास् ने बिलासपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन के दौरान अपने दर्जनों सहयोगियों सहित आत्मीय अभिनंदन स्वागत किया इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने बूथ चलो […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग