एमपी में कर्जमाफी का दांव, कमलनाथ बोले- कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 15 जनवरी 2023। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने एक बार फिर कर्जमाफी का दांव खेला है। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके पहले बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। इस बीच पीसीसी चीफ कमलनाथ ने वोटरों को साधने दांव चलना शुरू कर दिया है। नाथ ने एक बार फिर किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही है। सोशल मीडिया पर पीसीसी चीफ ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों के लगातार डिफाल्टर होने के समाचार सामने आ रहे है। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया था और बाकी किसानों का कर्ज माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन किसान विरोधी शिवराज सरकार ने किसानों की कर्ज माफी बंद कर दी और किसानों को कर्ज के दलदल में धकेल दिया।

हम जुमले नहीं उछालते
नाथ ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश के किसान भाईयों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि कुछ महीने बाद प्रदेश में फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और किसान भाईयों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। हम प्रदेश के किसानों के जीवन में खुशहाली लाएंगे और उन्हें कर्ज के चंगुल से मुक्ति दिलाएंगे। हम भाजपा की तह जुमले नहीं उछालते, जो कहते हैं वह करते हैं।
 
काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती

बता दें इससे पहले की पीसीसी चीफ ने किसानों की माफी का दावा किया था। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा था कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। कांग्रेस ने 10 दिन में कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन डेढ़ साल तक माफ नहीं कर पाए। हालांकि बीजेपी और कांग्रेस के आरोप प्रत्यारोप से सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

17 जनवरी को इंदौर आएंगे अमिताभ, कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल का करेंगे शुभारंभ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंदौर 15 जनवरी 2023। महानायक अमिताभ बच्चन कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के शुभारंभ के लिए 17 जनवरी को इंदौर पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक शाम को 4 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऑनलाइन जुड़ेंगे। महानायक के साथ अनिल अंबानी और टीना अंबानी भी […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज