असम : रिएलिटी शो डांस दीवाने में गुवाहाटी की बच्ची का मजाक उड़ाने से खड़ा हुआ विवाद, नस्लवाद का आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गुवाहटी 17 नवंबर 2021। रिएलिटी शो डांस दीवाने में असम की एक नन्हीं प्रतिभागी का मजाक उड़ाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शो की एक वीडियो क्लिप में प्रस्तोता राघव जुयाल मोमोज, चाऊमीन जैसे शब्दों से चीनी भाषा की नकल कर (जिबरिश) गुवाहाटी की गुंजन सिन्हा को स्टेज पर बुलाते दिख रहे हैं, जिसे लोगों ने नस्लीय टिप्पणी करार दिया।

वीडियो सामने आने के बाद मंगलवार को प्रदेश के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने ट्वीट कर इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि देश में नस्लवाद की कोई जगह नहीं हैं। वहीं, राज्य पुलिस विशेष महानिदेशक एलआर बिश्नोई ने साइबर शाखा को मामले का संज्ञान लेने को कहा है। इस बीच, विवाद बढ़ता देख जुयाल ने एक वीडियो संदेश के जरिए सफाई देते हुए माफी मांगी है। 

Leave a Reply

Next Post

प्यार में बीच सड़क पर जूतम पैजार: एक लड़के के चक्कर में दो लड़कियों के गैंग आपस में भिड़े, खूब चले लात-घूंसे और चेन 

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अम्बिकापुर 17 नवंबर 2021। लड़की के प्यार के चक्कर में लड़कों के गुटों में टकराव, खून-खराबे के मामले तो कई बार सामने आते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से ऐसा मामला सामने आया है, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां एक लड़के के […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज