एमपी में सत्ता वापसी की कांग्रेस की तैयारी तेज, अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से घर-घर पहुंचेंगी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 13 दिसंबर 2022। मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव की कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से उत्साहित कांग्रेस अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही हैं। 26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ होगा। यह अभियान दो महीने तक चलेगा। कांग्रेस के अभियान का आयोजन गांव, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर होगा। इसमें पदयात्रा निकाली जाएगी। डोर टू डोर जनसंपर्क किया जाएगा। इस दौरान राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर भी हर घर के दरवोज पर लगाया जाएगा। यात्रा के भावनात्मक वीडियो गांव में दिखाए जाएंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की खामियों को गिनाएंगी। अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की घर-घर तक पहुंचने की योजना है।

वहीं, जिला स्तर पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और इंनफलुएंसर्स का सम्मेलन होगा। इसमें वरिष्ठ नेता शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राज्य स्तर पर कार्यकर्ता महासंगम से अभियान का समापन महारैली से होगा। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्तर के नेता संबोधित करेंगे। साथ ही भारत जोड़ो मेला का अयोजन भी होगा। साथ ही राज्य की राजधानी में कांग्रेस की महाससचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिला मार्च निकालने की भी योजना है। समापन रैली में महिला घोषणापत्र का विमोचन होगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता की मर्जी के खिलाफ लिव इन में रहने वाली बेटी को भरण-पोषण का हक़ नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/बिलासपुर 13 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप मामले में एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अपने फैसले में साफ तौर पर कहा की अगर कोई लड़की मां बाप की मर्जी के खिलाफ होकर अपने प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही है तो […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज