छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री श्री अकबर इस राष्ट्रीय आपदा में जरूरतमंद लोगों को पहुंचा रहे सीधी मदद, अब तक छह सौ से अधिक लोगों 31 लाख रूपए से अधिक पहुंचा चुके है आर्थिक मदद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

 मंत्री श्री अकबर ने आज फिर 90 लोगों को साढे चार लाख रूपए का चेक वितरण किया  

मंत्री मोहम्मद अकबर कोरोना के संकट के दौर में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सेलून, छोबी, जुता-चप्पल,फल, सब्जी, विक्रेताओं और जरूरतंद लोगों को पहुंचा रहे है सीधी मदद

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कवर्धा 25 सितम्बर 2020। छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के लिए जारी लाॅकडाउन से प्रभावित नागरिकों, फूटकर व्यापारियों को सीधे आर्थिक रूप से मदद पहुंचाया जा रहाहै। वैश्विक महामारी-राष्ट्रीय आपदा के इस दौर में उन्होने अपने निर्वाचन क्षेत्र कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित छोटे-छोटे फूटकर व्यापरियों और जरूरतमंद आम नागरिकों से सीधे संपर्क बनाए हुए है, और उन सभी लोगों को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।      

छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर अपने स्वेच्छा अनुदान मद से अब तक अपने निर्वाचन क्षेत्र के 634 आमनागरिको, फूटकर व्यापारियों को 31 लाख 70 हजार रूपए आर्थिक मदद पहुंचा चुके है। मंत्री श्री अकबर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक दिवसीय के दौरान आज शुक्रवार को फिर से 90 जरूरतंद लोगों को 4 लाख 50 हजार रूप्ए का चेक वितरण किया। उन्होने जिले के पिपरिया नगर पंचायत क्षेत्र के प्रभावित 84 फूटकर व्यापारियों और प्रभावितनागरिकों को 4 लाख 20 हजार रूपए और बोडला नगर पंचायत में 6 प्रभावित जरूरतमंद लोगों को 30 हजार रूपए का चेक वितरण कर आर्थिक रूप् से मदद किया है।

उन्होने इन सभी प्रभावित व्यक्तियों को पांच-पांच हजार रूपए का चेक आर्थिक मदद के लिए वितरण किया। पिपरिया नगर पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री मोहम्मद अकबर ने तीन नए एल्डर मेन का पदभार ग्रहण भी कराया। बोडला और पिपरिय में आयोजित कार्यक्रम में पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार, बोडला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, नीलकंठ चन्द्रवंशी, कन्हैया अग्रवाल, पार्षद समशाद बेगम,  श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती पर्यटन धुुर्वेे, ओमप्रकाश शर्मा, भरत गुप्ता, हरिप्रसाद बंजारे एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी विपुल गुप्ता, विनय सोनी एवं अन्य संबंधित अधिकारीविशेष रूप से उपस्थित थे। मंत्री मोहम्मद अकबर नगर पंचायत पिपरिया और बोडला मेंआयोजित कार्यक्रम के बाद वनांचल ग्राम बरघांट, बम्हनतरा और छुही में आयोजितस्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां क्षेत्रिय ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर समस्याएंभी सुनी।

Leave a Reply

Next Post

कृषि से जुड़े तीन विधेयकों पर किसानों का लगातार विरोध ,सड़कों पर उतरे किसान,पंजाब में कल से रेलवे ट्रैक पर जमा डेरा, हरियाणा में की सड़कें जाम

शेयर करेआंदोलन का असर सबसे ज्यादा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में है, पंजाब में तो 24, 25 और 26 यानि 3 दिन का बंद बुला रखा है कामगार, कलाकारों, व्यापारियों और सामाजिक, धार्मिक, संस्थाओं, क्लब, पंच-सरपंच और अन्य का समर्थन मिल रहा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पंजाब/हरियाणा 25 सितम्बर 2020। कृषि […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की