संजय राउत का महायुति पर हमला, कहा- वे केवल सत्ता के लिए साथ, उनमें वैचारिक समानता नहीं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 दिसंबर 2024। शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को महायुति गठबंधन पर हमला बोला। संजय राउत ने कहा कि महायुति गठबंधन में सहयोगी दल केवल सत्ता के लिए साथ हैं। उनमें वैचारिक समानता बिल्कुल भी नहीं है। पहले वे अपनी पार्टी की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देते हैं और फिर सरकार बनाने के लिए साथ आते हैं। राउत ने विभागों के आवंटन में हो रही देरी को लेकर भी महायुति सरकार पर निशाना साधा। राउत ने कहा कि पहले सरकार नहीं बनी और एक बार सरकार बन गई, तो विभाग आवंटन एक महीने बाद हुआ। अब संरक्षक मंत्री पदों को लेकर चर्चा चल रही है। इससे कुछ होने वाला नहीं है और यह अंत तक चलता रहेगा। राउत ने कहा कि संरक्षक मंत्रियों की नियुक्ति का कोई फायदा तो होता नहीं है। क्योंकि वे केवल अपने हितों की पूर्ति करते हैं। 

राउत ने कहा कि पंकजा या धनंजय मुंडे बीड के संरक्षक मंत्री बनते हैं तो क्या प्रधान संतोष देशमुख को न्याय मिलेगा? जो परभणी का संरक्षक मंत्री बनेगा तो क्या वह पुलिस हिरासत में मारे गए सोमनाथ सूर्यवंशी को न्याय दिला पाएगा? जो ठाणे का संरक्षक मंत्री बनता है क्या वह कल्याण के मराठी परिवार को उनके साथ हुए अन्याय के खिलाफ न्याय दिलाने में कामयाब होगा? राउत ने कहा कि इसका कोई फायदा नहीं है। संरक्षक मंत्री का अर्थ खुद को सिर्फ सत्ता में बनाए रखने का तरीका है। जो गढ़ चिरोली का मंत्री बनता है वह यहां से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कुछ नहीं करता। 

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को लेकर राउत ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ काम कर रही है। मनसे देवेंद्र फडणवीस, नरेंद्र मोदी और अमित शाह को अपना आदर्श मानती है और ये तीनों नेता महाराष्ट्र के दुश्मन हैं। तीनों महाराष्ट्र और मुंबई को लूटने के लिए जिम्मेदार हैं। राउत ने कहा कि अगर ठाकरे भाई एक साथ आते हैं तो महाराष्ट्र के लोग इसका लुत्फ उठाएंगे। लोगों का ठाकरे परिवार से गहरा जुड़ाव है। 

चुनाव नियम में बदलाव पर उठाए सवाल
शिवसेना नेता संजय राउत ने चुनाव नियम में किएगए बदलाव पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। जो नियम बनाया गया है, उसके मुताबिक हम चुनाव आयोग से कोई जानकारी नहीं मांग सकते। यह तानाशाही है। अगर आप चाहते हैं कि हम जानकारी न मांगें तो आपको ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराना चाहिए। देश में लोकतंत्र है। इसलिए हम कहते हैं कि भाजपा के लोग संविधान के खिलाफ हैं। हमें यह जानने का अधिकार है कि हमारे वोट का क्या हुआ? हमारा वोट कहां गया? 

Leave a Reply

Next Post

'देश के विकास में युवा ताकत और नेतृत्व की अहम भूमिका', पीएम मोदी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 23 दिसंबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सरकारी नौकरी पाने वाले 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए नौकरी पाने वाले युवाओं को सफलता का मंत्र दिया। पीएम ने कहा कि किसी […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान