धान खरीदने से बचने जबरदस्ती रकबा सरेंडर एवं टोकन रद्द कर किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा

admin
शेयर करे

3100 रु. धान कीमत क्विंटल एवं 21 किवंटल प्रति एकड़ खरीदी में भाजपा सरकार की सांसे फूल रही

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 18 जनवरी 2026। किसानों के जबरदस्ती रकबा सरेंडर एवं टोकन रद्द करने को भाजपा सरकार का किसान विरोधी चरित्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार 3100 रु. क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी से बचने जबरदस्ती रकबा सरेंडर एवं पूर्व से कटे टोकन को निरस्त कर रही है। भाजपा की नीयत में खोट है धान खरीदी में अभी 12 दिन शेष है, लेकिन व्यवस्था भयानक खराब है। किसान आज भी धान बेचने संघर्ष कर रहे है। भाजपा धान खरीदी के मनगढ़ंत झूठे आंकड़े जारी कर भ्रम फैला रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में धान खरीदी मंडी को भी ठेका में दे दिया गया है। जांजगीर चांपा के नवागढ़ ब्लाक के कीरित में 7 रु. प्रति क्विंटल पर ठेका में धान खरीदी की जा रही, ठेकेदार किसानों से 40 किलो से ज्यादा धान तौल कर किसानों को नुकसान पहुंचा रहे है। मगरलोड बिरझूली के भाजपा कार्यकर्ता के 12 एकड़ का टोकन बिना जानकारी के सरेंडर कर दिया गया, वो सह परिवार आत्मदाह की चेतावनी दे रहा है। धान खरीदी केंद्रों में पहले से खरीदी हुई धान कस्टम मिलिंग नहीं होने के कारण जाम हो गया है, जिसके चलते किसान धान नहीं बेच पा रहे है। पूरे प्रदेश में सरकार किसानों के खलिहान ब्यारा की चेकिंग कर रही है आखिर भाजपा सरकार किसानों को कितना प्रताड़ित करेगी।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान इतना प्रताड़ित है कि वो आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने मजबूर है। क्या यही मोदी की गारंटी, साय का सुशासन है? कांग्रेस मांग करती है धान बेचने पंजीकृत किसानों से वादा अनुसार धान की खरीदी की जाये।

Leave a Reply

Next Post

मनरेगा बचाओ संग्राम की भर्रेगांव से सुरगी तक कांग्रेस की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

शेयर करेमजदूरों की ताकत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने पर तुली केंद्र सरकार – दीपक बैज छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 18 जनवरी 2026। कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत शनिवार को राजनांदगांव ब्लाक के ग्राम भर्रेगांव से पदयात्रा की शुरुआत की गई। इस जन आंदोलन की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प