आतंकियों ने की एक और हिंदू की हत्या, राजस्थान के बैंक अधिकारी को मारी गोली

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 02 जून 2022। कश्मीर घाटी में लक्षित हत्याओं का सिलसिला जारी है। यहां लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। कुलगाम जिले में गुरुवार को एक बार फिर से आतंकियों ने दूसरे राज्य से संबंध रखने वाले एक बैंककर्मी पर हमला कर दिया है। गोली लगने से बैंक मैनेजर घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को ही आतंकियों ने कुलगाम में हिंदू महिला शिक्षक की गोली मारकर हत्या की थी। 

जानकारी के अनुसार, कुलगाम के मोहनपोरा में इलाकी देहाती बैंक में तैनात बैंक प्रबंधक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि इलाकाही देहाती बैंक के एक बैंक मैनेजर को आतंकवादियों ने उस समय गोली मार दी, जब वह कुलगाम में आरेह मोहनपोरा शाखा में ड्यूटी पर था। बैंक मैनेजर की पहचान राजस्थान के विजय कुमार के रूप में हुई है जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बैंक मैनेजर की मौत हो गई। इस बीच, हमलावरों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की है।

घाटी में स्कूल में घुसकर आतंकियों ने हिंदू महिला शिक्षक पर बरसाईं गोलियां, मौत
आपको बता दें कि आतंकियों ने मंगलवार को हिंदू शिक्षिका रजनी बाला को मौत के घाट उतार दिया। घात लगाए आतंकियों ने सांबा की मूल निवासी शिक्षिका पर स्कूल के भीतर बच्चों के सामने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया है। 

इस महीने आतंकियों ने दो हिंदू सरकारी कर्मचारियों की हत्या की

इस महीने आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित समेत दो हिंदू सरकारी कर्मचारियों की हत्या की है। रजनी बाला (36) और उनके पति राजकुमार अत्री तीन साल से कुलगाम जिले में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। रजनी की तैनाती सरकारी स्कूल गोपालपोरा में थी। रोजाना की तरह वह स्कूल पहुंचीं तो पहले से घात लगाए आतंकियों ने स्कूल परिसर में उनके प्रवेश करते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की। उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्कूल के स्टाफ और अन्य लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

घटना के बाद कश्मीर से लेकर जम्मू तक जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी के साथ ही उसका पुतला फूंका गया। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने घटना की निंदा की है। इससे पहले, 25 मई को ही  मध्य कश्मरी के बडगाम जिले के चाडूरा में आतंकवादियों ने एक कश्मीरी टीवी महिला कलाकार अमरीन भट की घर के बाहर गोलीमार कर हत्या कर दी। गोलीबारी में उसका भतीजा भी घायल हो गया था। उसका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Next Post

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस रिमांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खोले A TO Z राज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 जून 2022। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बड़ा खुलासा किया है। लॉरेंस ने बताया कि उसके कहने पर ही कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराई है। हत्या की साजिश तीन महीने पहले […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास