अब सपा ने कांग्रेस को दिखाए तेवर, न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 18 फरवरी 2024। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारा होने पर यात्रा में शामिल होंगे। अभी सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हुआ है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन को लेकर अभी बातचीत चल रही है, उनके पास लिस्ट आ गई है, हमने भी उन्हें लिस्ट दे दी है। जैसे ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी उनकी न्याय यात्रा में शामिल होगी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है। कई सूचियां उधर से आई हैं। कई सूचियां इधर से भी गई हैं। जब तक सीटों का बंटवारा नहीं हो जाएगा, तब तक समाजवादी पार्टी उनकी न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो पाएगी।

लाभ लेकर तो हर कोई चला ही जाता है: अखिलेश
बीएसपी से कांग्रेस की बातचीत पर अखिलेश यादव ने कहा कि कौन सा दल किस दल से बात कर रहा है इस पर मुझे कुछ नहीं कहना। स्वामी प्रसाद मौर्य और हाल के दिनों में हो रहे इस्तीफों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लाभ लेने के लिए हर कोई आता है लेकिन मौके पर कौन टिकता है। किसी के मन में क्या है यह कौन बताएगा? क्या ऐसी कोई मशीन है जिससे पता चल पाए कि किसके मन में क्या चल रहा है? लाभ लेकर तो हर कोई चला ही जाता है।

मेरे लिए पद नहीं विचार मायने रखता है: मौर्य

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार न तो केंद्र में है और न ही प्रदेश में है, कुछ देने की हैसियत में नहीं है। उन्होंने जो भी दिया है वह मैं उन्हें सम्मान के साथ वापस कर दूंगा। मेरे लिए पद नहीं विचार मायने रखता है। अखिलेश यादव की कही हुई बात उन्हें मुबारक।

Leave a Reply

Next Post

‘खुद पर भरोसा नहीं रहा इन्हें’: भाजपा पर पूर्व सीएम भूपेश का बड़ा आरोप, कहा- हमारे नेताओं को फोन कर पद देने की कह रहे बात, 2024 इलेक्शन को लेकर डरी बीजेपी…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 19 फरवरी 2024। लोकसभा चुनाव होने में बस चंद महीने ही रह गए हैं. सियासी गलियारों में चुनावी जाल बुनने की तैयारियां भी तेज हो चुकी है. भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है. इन सबके बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल का […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान