माओवादियों ने वनकर्मी को पीट-पीटकर मार डाला, घर की दीवार पर लिखी चेतावनी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 20 जुलाई 2023। झारखंड के लातेहर जिले में माओवादियों द्वारा एक वनकर्मी की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। माओवादियों को शक था कि वनकर्मी पुलिस का मुखबिर है और इसी शक में उसकी हत्या कर दी गई। माओवादियों ने चार अन्य लोगों पर भी हमला किया, जिससे चारों लोग घायल हो गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

घटना नेतरहाट पुलिस थाना क्षेत्र की दुरुप पंचायत का है। यह जगह झारखंड की राजधानी रांची से करीब 150 किलोमीटर दूर है। खबर के अनुसार, बुधवार रात करीब 15 माओवादियों के एक समूह ने वनकर्मी के घर पर धावा बोल दिया। माओवादियों ने वनकर्मी को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान देव कुमार प्रजापति के रूप में हुई है और वह पलामू टाइगर रिजर्व में दैनिक मजदूरी के आधार पर वन ट्रैकर का काम करता था। 

माओवादियों ने लोगों को दी चेतावनी
माओवादियों ने वनकर्मी की हत्या के बाद उसके घर की दीवार पर लाल स्याही से एक संदेश भी लिखा, जिसमें लोगों को पुलिस के मुखबिर के तौर पर काम ना करने की चेतावनी दी गई है। लातेहर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल घटना की जांच चल रही है। पुलिस को आशंका है कि वनकर्मी की हत्या करने वाला दल माओवादी नेता छोटू खरवार का है। 

बता दें कि माओवादियों के इस दल ने बुधवार रात को दो गांवों में धावा बोला। पहले वह पुरनदीह गांव गए और वहां चार गांव वालों को बुरी तरह पीटा। इसके बाद वह दुरुप गांव पहुंचे और वहां रहने वाले देव कुमार प्रजापति को पीट-पीटकर मार डाला। माओवादियों के हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

विश्व कप प्रोमो में दिखे शाहरुख खान; आईसीसी चीफ ने बताई उन्हें शामिल करने की वजह, नवरसा का मतलब भी बताया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 जुलाई 2023। वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत से 77 दिन पहले आईसीसी और बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट का अभियान शुरू कर दिया है। आईसीसी ने एक वीडियो जारी कर इसकी शुरुआत की। ‘इतिहास बनाने में सिर्फ एक दिन लगता है’ इस टैगलाइन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की