बिलासपुर में हाथी का उत्पात: घर के आंगन में महिला की कुचलकर मौत…बेटे सहित एक ग्रामीण घायल, गांवों में दहशत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 13 दिसंबर 2025। बिलासपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। बैमा रोड स्थित खपराखोल गांव में जंगली हाथी के हमले में एक परिवार उजड़ गया। घर के आंगन में बने कोठार में धान व्यवस्थित कर रही महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला, जबकि पास में मौजूद उसका 13 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाथी धुरीपारा पौंसरा गांव पहुंचा, जहां उसने एक और ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना के बावजूद वन विभाग की टीम देरी से मौके पर पहुंची, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बैमा तालाब की ओर से जंगली हाथी गांव में घुस आया। धान की रखवाली के लिए कुमारी बाई अपने 13 वर्षीय बेटे दुर्गाप्रसाद के साथ प्लास्टिक के टेंटनुमा आश्रय में सो रही थी। हाथी ने अचानक आंगन में महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालक के दाएं कूल्हे की हड्डी में गंभीर चोट आई है, उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह खतरे से बाहर है।

वन विभाग के अनुसार हाथी फिलहाल लिम्हा-धोरामुड़ा जंगल की ओर मूव कर रहा है। वनकर्मियों की टीम उसकी लगातार ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग कर रही है और आसपास के गांवों में सतर्कता संदेश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

गृह मंत्री अमित शाह रायपुर में, सीएम साय ने किया स्वागत; आज बस्तर ओलंपिक में करेंगे शिरकत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 दिसंबर 2025। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर कल रात रायपुर पहुंचे। इस दौरान माना एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। माना एयरपोर्ट पर सीएम साय के साथ दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद […]

You May Like

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन....|....पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में