‘टीचर्स के अटूट समर्पण को सलाम’…शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 सितम्बर 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार को राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान को सलाम किया और पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की। 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु में जन्मे डॉ. राधाकृष्णन को भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद् और महान दार्शनिक के तौर पर जाना जाता है और उन्हीं के सम्मान में इस दिन को ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर जारी एक पोस्ट में कहा, “शिक्षक हमारे भविष्य और प्रेरणादायक सपनों को गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक दिवस पर हम उनके अटूट समर्पण और समाज पर उनके प्रभाव के लिए उन्हें सलाम करते हैं। डॉ. एस राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही एक वीडियो भी साझा किया, जो सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के विजेताओं से उनके संवाद से संबंधित है। देशभर से कुल 75 शिक्षकों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार के शिक्षकों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए राज्य के शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है। शिक्षक समाज के मेरूदण्ड हैं। इनको हर स्तर पर आदर एवं सम्मान मिलना चाहिए। वहीं नीतीश कुमार ने उम्मीद जताई कि सभी शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। वे देश की भावी पीढ़ी को इस तरह तैयार करें कि उनके मन में देश प्रेम, भाईचारा और सद्भाव की भावना विकसित हो। उनके अंदर देश के लिये कुछ कर गुजरने की तमन्ना विकसित हो और वे अपनी योग्यता, ज्ञान, विज्ञान एवं व्यक्तित्व के सहारे देश का नाम उज्ज्वल करें।

Leave a Reply

Next Post

'मैं विरोधियों को भी अपना गुरु मानता हूं, जो अपने आचरण, झूठ और बातों से'...शिक्षक दिवस पर बोले राहुल गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 सितम्बर 2023। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार को कहा कि वह अपने उन विरोधियों को भी अपना गुरु मानते हैं, जो अपने आचरण, झूठ, और अपनी बातों से उन्हें यह सिखाते हैं कि वह जिस […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब