कंगना ने बॉलीवुड अवॉर्ड्स को बताया ‘बड़ा धोखा’, बोलीं- मेरे हिसाब से तो इन्हें होना चाहिए विनर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 21 फरवरी 2023। कंगना रणौत को बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कहा जाता है। अभिनेत्री ने सिनेमा इंडस्ट्री को एक से एक शानदार फिल्में देकर कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। इस समय भी एक्ट्रेस अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। जहां एक तरफ वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वह आए दिन बॉलीवुड के बुने गए ताने-बाने को कोसने के लिए भी चर्चा में रहती हैं। जहां कल कंगना ने ट्विटर पर #AskKangana सेशन रखा, वहीं आज सुबह ही अभिनेत्री ने नेपो माफिया पर तंज कसते हुए ऋषभ शेट्टी और मृणाल ठाकुर समेत कई कलाकारों की तारीफ की है। 

पिछले दिनों ट्विटर पर हुई वापसी के बाद से कंगना रणौत अपने वही पुराने तेवर में नजर आ रही हैं। बॉलीवुड क्वीन किसी न किसी को अपने निशाने पर लेते हुए आए दिन ट्वीट कर रही हैं। बीते दिन कंगना ने जहां शाहरुख खान के आस्क एसआरके सेशन को टक्कर देने के लिए आस्क कंगना सेशन रखा, वहीं आज कंगना ने एक बार फिर बॉलीवुड के स्टार किड्स पर निशाना साधा है। बॉलीवुड के स्टार किड्स पर निशाना साधने के पीछे आज वजह बीते रात हुए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स हैं। दरअसल, अब अवॉर्ड्स का सीजन है और कंगना का मानना है कि स्टार किड्स से सारे अवॉर्ड्स नॉन स्टार किड्स कलाकार जीत ले जाएंगे।

ऐसे में कंगना ने ट्विटर पर एक लिस्ट दी है, जिसमें उन्हें उन कलाकारों को शामिल किया है जिन्हें उनके मुताबिक अवॉर्ड मिलने चाहिए। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘पुरस्कारों का मौसम आ गया है और नेपो माफिया फिर से योग्य प्रतिभाओं से सभी पुरस्कार छीन रहे हैं। यहां उन कुछ लोगों की लिस्ट दी गई है, जिन्होंने पिछले साल बेहतरीन कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और साल 2022 का स्वामित्व हासिल किया।

कंगना ने बीते दिन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर  आस्क कंगना (#askangana) सेशन रखा था। इस सेशन के जरिए एक्ट्रेस ने अपने फैंस के पूछे गए सवालों के मजेदार जवाब दिए। #askangana सेशन में उनके फैंस ने उनकी फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ तक के सवाल पूछे, जिनका कंगना ने काफी दिलचस्प अंदाज में जवाब दिए थे।

Leave a Reply

Next Post

द्दृश्यम 2 की एक्ट्रेस इसिता दत्ता के हाथो डी.के. सोनी को मिला मोस्ट प्रॉमिसिंग कंज्यूमर राइट्स एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

शेयर करेदिल्ली के रेडिशन ब्लू होटल में कार्यक्रम का हुवा आयोजन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अंबिकापुर 21 फरवरी 2023। सरगुजा अंबिकापुर से आने वाले सामाजिक कार्यकर्ता डी.के. सोनी जी जो पेशे से अधिवक्ता भी हैं उनके द्वारा हमेशा से भ्रष्टाचार, न्याय में देरी एवं विभिन्न क्षेत्र में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट […]

You May Like

सुप्रीम कोर्ट बोला- प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता सही नहीं....|....इंदौर में हर जल स्रोत का बनेगा हेल्थ कार्ड....|....मलेरिया से दो छात्रों की मौत पर कांकेर में मचा हड़कंप....|....काफिला रुकवाकर बच्चों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा....|....'राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र' बैगा समाज की बड़ी पहल....|....अतिक्रमण से रुकी जल निकासी....|....बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव, अनुराग बाजपेयी बने अध्यक्ष....|....अनुज शर्मा की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट सख्त....|....आयुष्मान योजना में न भ्रष्टाचार, न स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, भ्रम फैला रही कांग्रेस : डॉ. मिश्रा....|....29 जुलाई को दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक