भारत का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल ‘अपोलो’ बना वैश्विक प्रेरणा

admin
शेयर करे

185 देशों का भरोसा, 19 हजार पिनकोड्स तक पहुंच

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 सितंबर 2025। अपोलो हॉस्पिटल्स ने अपनी 42वीं वर्षगांठ पर देश और दुनिया में बनाए नए मील के पत्थरों का जश्न मनाया। 1983 में भारत का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल शुरू करने वाले अपोलो ने अब तक 19 हजार पिनकोड्स तक सेवाएं पहुंचाईं, 185 देशों का भरोसा जीता और 200 मिलियन से ज्यादा लोगों की ज़िंदगियों पर सकारात्मक असर डाला है।अपोलो की उपलब्धियों में 51 लाख से अधिक सर्जरी, 27 हजार से ज्यादा अंग प्रत्यारोपण और 11 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण शामिल है। इन योगदानों ने भारत के हेल्थकेयर सेक्टर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. प्रताप सी. रेड्डी ने कहा, “1983 में अपोलो की स्थापना एक अस्पताल नहीं, बल्कि एक आंदोलन की शुरुआत थी। चार दशकों में यह आंदोलन 200 मिलियन जीवनों तक पहुंचा, 185 देशों का विश्वास अर्जित किया और स्वास्थ्यसेवा को नए आयाम दिए। हमारा संकल्प हमेशा यही रहा है कि विश्वस्तरीय देखभाल हर किसी के लिए सुलभ हो और आने वाले कल के लिए उपयुक्त बने। अपोलो की यात्रा ने भारत में स्वास्थ्य मानकों को मजबूत किया है। विदेशी चिकित्सा पर निर्भरता घटाने, मरीजों की आयु बढ़ाने और लंबा, स्वस्थ जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में अपोलो ने अहम भूमिका निभाई है।

अपोलो हॉस्पिटल्स की एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन डॉ. प्रीथा रेड्डी ने कहा, “किसी भी देश की असली ताकत उसके नागरिकों के स्वास्थ्य में है। हमारे डॉक्टर, नर्स और स्टाफ प्रगति के असली आर्किटेक्ट हैं। अपोलो में हमने केवल अस्पताल नहीं, बल्कि मानव पूंजी विकसित की है। जब हम लोगों में निवेश करते हैं, तब वास्तव में हम देश के भविष्य और उसकी गरिमा में निवेश करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

हेरिटेज फूड्स ने जीएसटी राहत ग्राहकों तक पहुंचाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हैदराबाद/मुंबई 20 सितंबर 2025। देश के अग्रणी डेयरी ब्रांडों में शुमार हेरिटेज फूड्स ने अपने ग्राहकों को जीएसटी में हालिया कमी का लाभ देने के लिए उत्पादों की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। त्योहारों से पहले की गई यह पहल उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान