चमत्कार! जन्मदिन पर फिर ‘जिंदा’ हो गई 103 साल की बुजुर्ग महिला, अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नागपुर 15 जनवरी 2026। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रामटेक कस्बे में मृत मानी जा रही 103 वर्षीय गंगाबाई सावजी सखारे अंतिम संस्कार से कुछ घंटे पहले अपनी उंगलियां हिलाने लगीं, जिससे उनके जीवित होने के लक्षण दिखाई दिए और परिजन हैरान रह गए। यह घटना सोमवार की है। उनके परिजनों के अनुसार, गंगाबाई दो महीने से बिस्तर पर थीं और पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन केवल दो चम्मच पानी पीकर ही जीवित थीं। परिवार ने बताया कि 12 जनवरी को शाम करीब पांच बजे उनके शरीर ने कोई भी प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया, जिसके बाद उन्हें मृत मान लिया गया और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई। घर के बाहर शामियाना लगाया गया, कुर्सियां लगाईं गईं, अंतिम संस्कार की सामग्री जुटाई गई और शव वाहन भी बुक किया गया।

मृत होने की सूचना सोशल मीडिया पर साझा की गई और दूर-दूर से रिश्तेदार आने लगे। हालांकि, शाम करीब सात बजे गंगाबाई ने अचानक अपने पैर की उंगलियां हिलाईं। उनके पोते राकेश सखारे ने कहा, ‘‘मैंने उनके पैर हिलते देखे और मदद के लिए चिल्लाया। जब हमने उनकी नाक से रुई हटाई, तो उन्होंने जोर-जोर से सांस लेना शुरू कर दिया।” रोचक बात यह है कि 13 जनवरी गंगाबाई का जन्मदिन है। राकेश ने कहा, ‘‘इस घटना ने उन्हें (गंगाबाई को) नया जीवन दिया है।” 

Leave a Reply

Next Post

15 साल की नाबालिग लड़की बनी मां, शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला प्रेमी चढ़ा पुलिस के हत्थे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर राजनांदगांव 15 जनवरी 2026। राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग किशोरी को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 15 वर्षीय पीड़िता ने जिला अस्पताल […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च