नौवीं-दसवीं का सिलेबस बदलेगा, 2027-28 से लागू होंगी नई किताबें

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 धर्मशाला, 11 अक्टूबर 2026। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2027-28 से नौवीं और दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव करेगा। दोनों कक्षाओं का पाठ्यक्रम नए सिरे से तैयार करने के साथ नई पाठ्यपुस्तकें भी प्रकाशित की जाएंगी। बोर्ड का लक्ष्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शैक्षणिक ढांचे के अनुरूप पढ़ाई उपलब्ध करवाना है। नए पाठ्यक्रम में रटकर याद करने के बजाय विषयों की समझ, कौशल विकास और व्यावहारिक ज्ञान पर जोर दिया जाएगा।

इसके लिए विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर योजना तैयार की जाएगी। शिक्षा बोर्ड के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए प्रस्तावित नया पाठ्यक्रम उपलब्ध नहीं हो पाया था। ऐसे में अब आगामी शैक्षणिक सत्र से बदलाव लागू करने की तैयारी है।

इसके तहत दोनों कक्षाओं के मौजूदा पाठ्यक्रम की समीक्षा कर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) आधारित पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। पाठ्यक्रम में बदलाव के साथ नई किताबें भी विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।

चौथी से आठवीं तक हो चुका है पाठ्यक्रम में बदलाव
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इससे पहले चौथी से आठवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में बदलाव कर चुका है। अब इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नौवीं और दसवीं कक्षा को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। बोर्ड का मानना है कि राज्य के पाठ्यक्रम और राष्ट्रीय स्तर पर अपनाए जा रहे शैक्षणिक ढांचे के बीच अंतर होने से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नए पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

विषयों की समझ और कौशल विकास पर रहेगा जोर
एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम लागू होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलने की उम्मीद है। नए पाठ्यक्रम में पढ़ाई का अनावश्यक बोझ कम करने, अवधारणाओं को बेहतर तरीके से समझाने और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। इस बदलाव के तहत विद्यार्थियों को केवल तथ्यों को याद करने के बजाय विषयों को समझने, उनका विश्लेषण करने और सीखी गई जानकारी का व्यावहारिक इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

बोर्ड ने शुरू की तैयारी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि अगले वर्ष नौवीं और दसवीं कक्षा का पाठ्यक्रम बदला जाएगा। इसमें एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम लागू होगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नई किताबों और संशोधित पाठ्यक्रम के लागू होने से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शैक्षणिक ढांचे के अनुरूप पढ़ाई उपलब्ध करवाने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

चौथी के छात्र को प्रिंसिपल ने मारा थप्पड़

शेयर करेपिता बोले-सुनने में हो रही परेशानी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            भोपाल, 11 अक्टूबर 2026। भोपाल के फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र के पिता ने प्रिंसिपल मनोहर काटा पर बेटे को पीटने का आरोप लगाया है। […]

You May Like

2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल 2 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को....|....महाराजा अग्रसेन ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल डेका....|....प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास....|....बस्तर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार, रावघाट तक जल्द शुरू होगी मेमू ट्रेन....|....स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद छात्रों का गुस्सा फूटा....|....धराली आपदा के 14 महीने बाद मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू....|....सीएम रेखा ने कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों से किया संवाद....|....सीएम योगी बोले- देश में अराजकता का माहौल बना रही है कांग्रेस....|....तिलक का खास 'अर्धशतक', रोहित-हार्दिक के क्लब में शामिल....|....मोदी देश के सबसे असफल प्रधानमंत्री - कांग्रेस