इंडिया गठबंधन में गांठ की खबरों के बीच अखिलेश के लिए वोट मांगेंगे राहुल-संजय सिंह, कानपुर से रहेंगे दूर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 10 मई 2024। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और आप के नेता संजय सिंह शुक्रवार को सपा अध्यक्ष व कन्नौज से प्रत्याशी अखिलेश यादव के समर्थन में उनके साथ साझा चुनावी सभा करेंगे।पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 10 मई को राहुल गांधी व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की कन्नौज व कानपुर में संयुक्त सभा होगी। कन्नौज से अखिलेश खुद प्रत्याशी हैं और वहां पर 13 मई को मतदान होना है। खास यह कि कन्नौज में हो रही संयुक्त सभा में आम आदमी पार्टी के सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह भी शामिल होंगे। इसके साथ ही अखिलेश व राहुल गांधी जहां कानपुर नगर में तो अखिलेश व संजय सिंह की कानपुर देहात में भी संयुक्त सभाएं होंगी।

आप नेताओं के अनुसार संजय सिंह 10 को इन सभाओं के अलावा कानपुर देहात व कन्नौज में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को भी अलग से संबोधित करेंगे। जबकि 11 मई को वह लखीमपुर खीरी में सपा प्रत्याशी के समर्थन में भी सभा करेंगे। इससे पहले भी वह सपा प्रत्याशियों के समर्थन में यूपी में सभा कर चुके हैं।

इंडिया गठबंधन की गांठ भी चर्चा का विषय
चुनाव की घोषणा के साथ ही इंडिया गठबंधन की गांठ चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इस चर्चा के केंद्र में आप और कांग्रेस है। पंजाब-दिल्ली में सीटों को लेकर शुरू हुई खींचतान का असर यूपी में भी दिखने लगा है। संजय सिंह शुक्रवार को अखिलेश यादव के समर्थन में कन्नौज में राहुल गांधी के साथ साझा चुनावी सभा में शामिल होंगे। लेकिन, कानपुर नगर के प्रस्तावित कार्यक्रम से उन्होंने दूरी बना रखी है, जहां अखिलेश यादव व राहुल की साझा सभा तय है। बता दें कि कानपुर नगर से कांग्रेस का प्रत्याशी मैदान में है। संजय कानपुर देहात में फिर अखिलेश यादव के साथ संयुक्त सभा करेंगे। वजह, कानपुर देहात से सपा का प्रत्याशी। अभी तक संजय सिंह ने प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में एक भी सभा नहीं की है।

यूपी के रण में 14 को उतरेंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 मई को यूपी के चुनावी रण में उतरेंगे। प्रदेश में वह 14 मई को दो चुनावी जनसभाएं करेंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार खरगे की पहली सभा 14 मई को महराजगंज से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के समर्थन में होगी। वह उसी दिन दोपहर तीन बजे बांसगांव लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी सदल प्रसाद के समर्थन में सभा करेंगे। इसके अलावा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 मई को कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में बाराबंकी में सभा करेंगे। पार्टी की ओर से इन सभाओं के लिए नेताओं के कार्यक्रम मिलने के बाद तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में 2 को उम्रकैद, 3 आरोपी बरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 10 मई 2024। पुणे की एक विशेष अदालत ने तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों सचिन अंदुरे और सारद कालस्कर को दोषी ठहराया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने तीन अन्य लोगों, वीरेंद्र तावड़े, वकील संजीव […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप