मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों को दवा पिलाकर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, अभिभावकों से की ये अपील

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 मार्च 2024। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अपने गृह ग्राम बगिया में नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की. सीएम ने इस दौरान अपने निवास स्थान से बच्चे दिव्यांश यादव, डेविड साय और शीतल पैकरा को गोद में लेकर ड्रॉप पिलाया. मुख्यमंत्री साय ने अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये ताकि कोई भी बच्चा छूटे न। बता दें कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है. पल्स पोलियो अभियान तीन दिन तक चलाया जाएगा. पहले दिन 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

4 और 5 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जाएगा. स्वास्थ्य केन्द्र और आगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया जाएगा. इसके अलावा स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

'अमीरों को ध्यान में रखकर बन रहीं रेलवे की नीतियां', राहुल गांधी का आरोप- ये भारतीयों से धोखा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 मार्च 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि रेलवे को लेकर मोदी सरकार की नीतियां सिर्फ अमीरों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि पीएम मोदी पर विश्वास ही धोखे की गारंटी है। […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला