सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा को विशिष्ट एलुमनी अवार्ड से नवाजा गया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

आईआईटी-आईएसएम धनबाद ने माइनिंग क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया प्रतिष्ठित सम्मान

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 07 फरवरी 2023। एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा को आईआईटी-आईएसएम धनबाद ने प्रतिष्ठित विशिष्ट एलुमनी अवार्ड प्रदान किया है । ये सम्मान 05 फरवरी 2023 को संध्या आईएसएम धनबाद में आयोजित समारोह में दिया गया । इस अवसर पर एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती पूनम मिश्रा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही । विदित हो कि श्री मिश्रा ने इंडियन स्कूल ऑफ़ माइंस से वर्ष 1987 में बी टेक (माइनिंग) की डिग्री पूरी की । उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व, इसी संस्थान से मैनेजमेंट में पीएचडी की उपाधि भी अर्जित की है । आईआईटी-आईएसएम द्वारा माइनिंग एवं मिनरल सेक्टर में असाधारण उपलब्धियों व कार्य निष्पादन के लिए पूर्व छात्रों को विशिष्ट एलुमनी अवार्ड दिया जाता है । इस अवार्ड के अहर्ता बिंदुओं में, माइनिंग एवं मिनरल सेक्टर अंतर्गत कार्य निष्पादन में असाधारण व मूल्यपरक योगदान, स्टेकहोल्डर्स के साथ प्रभावी समन्वय, प्रक्रियागत सुधार को बढ़ावा, लीडरशिप एवं विजन, प्रोजेक्ट के सफल कार्यान्वयन, सामान्य जवाबदेही से बढ़कर सेवा क्षेत्र को योगदान आदि कारक प्रमुख हैं । श्री मिश्रा स्वयं वर्ष 2010-14 तक आईएसएम एलुमनी असोसिएशन के जेनरल सेक्रेटरी भी रहे ।

आईआईटी आईएसएम धनबाद की शुरुआत वर्ष 1926 में तत्कालीन भारतीय वायसराय लॉर्ड इर्विन के द्वारा देश में खनन गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित इंजीनियर व कार्यबल तैयार करने के उद्देश्य से किया गया था वहीं वर्ष 1967 इसे यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया । कोल इंडस्ट्री में डॉ प्रेम सागर मिश्रा की विशेष पहचान है । उनका अध्यवसायी व कर्मठ व्यक्तित्व,  लीडरशिप स्किल, निर्णय क्षमता, संवाद शैली व इनोवेशन पर ज़ोर जैसे गुण अधीनस्थ कर्मियों को प्रेरित करते हैं । एसईसीएल से पूर्व वे कोल इंडिया की ईस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के सीएमडी, उड़ीसा मिनरल डेवलपमेंट कम्पनी के निदेशक रहे हैं तथा कोल इंडिया की कई सब्सिडियरी कम्पनियों में सेवाएँ दी हैं । डॉ प्रेम सागर मिश्रा के नेतृत्व में, इस वित्तीय वर्ष में अबतक, एसईसीएल ने कोयला उत्पादन में, ग़त वर्ष समान अवधि की तुलना में, लगभग 20 मिलियन टन से अधिक तथा ओबीआर में 55 मिलियन क्यूबिक मीटर से ज़्यादा की ऐतहासिक वृद्धि दर्ज की है। एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा को प्राप्त इस अवार्ड से एसईसीएल अधिकारियों-कर्मचारियों में हर्ष है ।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अगर आप हेट क्राइम को नजरअंदाज करते हैं तो आप भी इसके लपेटे में आ सकते हैं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 फरवरी 2023। सुप्रीम कोर्ट ने हेट क्राइम (घृणा अपराध) में प्राथमिकी दर्ज करने में देरी पर उत्तर प्रदेश पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा, अगर आप इसे नजरअंदाज करेंगे तो एक दिन आप भी इसके लपेटे में आएंगे। शीर्ष अदालत ने कहा, भारत […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही