बिहार में छह लोग जिंदा जले, आग से नहीं निकल सके महिलाएं-बच्चे; रोहतास में मौत की त्रासदी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रोहतास 09 अप्रैल 2024। रोहतास के एक घर में भीषण आग लग गई। इसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। वहीं एक सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, रोहतास प्रशासन ने अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि नहीं की है। घटना कछवां थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की है। लोगों का कहना है कि खाना बनाने के दौरान घर में अचानक आग लगी गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इतना ही नहीं पूरा घर भी जलकर राख हो गया। 

इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पाया गया। पुलिस-प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। मरने वालों में 30 वर्षीय पुष्पा देवी, उसकी तीन पुत्री, एक पुत्र मोहन कुमार तथा गर्भवती ननद 25 वर्षीय माया देवी शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

झीरम मामले के जाँच के नाम पर न तो भूपेश बघेल ने खुद कुछ किया और न ही केंद्र सरकार को जाँच में सहयोग किया - नितिन नबीन

शेयर करे5 साल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रही तो भी झीरम मामले में न्याय क्यों नहीं मिला? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 09 अप्रैल 2024। । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी व बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन ने झीरम कांड को लेकर प्रदेश कांग्रेस पर जमकर निशाना साधकर […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव