रायपुर: पति से अवैध संबंध के चलते बहन की कर दी हत्या, पत्नी ने प्लान बनाकर वारदात को दिया अंजाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 02 दिसम्बर 2021। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक लड़की की बड़ी बहन समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। 29 सितंबर को राजधानी की खम्हारडीह पुलिस के पास सूचना मिली थी कि जब्बार नाले के नीचे एक महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पहले तो पुलिस को भी यह मामला समझ से अलग लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस मामले के तह में गई उस पर से धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक, खम्हारडीह पुलिस को रायपुर के सिविल लाइन में एक युवती के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना मिली। युवती का नाम संध्या सार्वा था। थाने में युवती की तस्वीर भी दी गई थी। युवती की गुमशुदगी की शिकायत बहन सरिता ने की थी। खम्हारडीह पुलिस ने पंडरी इलाके में रहने वाली सरिता दीप से पूछताछ शुरू की। जिसपर सरिता ने कहा कि संध्या 22 सितंबर की रात अपने घर से निकली थी, लेकिन वापस लौटी ही नहीं। पुलिस को सरिता की बात पर शक हुई। पुलिस ने उसके पति लक्ष्मण दीप के साथ पूछताछ शुरू की।

सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कबूल किया

पुलिस ने जब सरिता के पति को संध्या की लाश दिखाई तब उसने पहचानने से इनकार कर दिया और कहा कि यह लाश संध्या की नहीं है। वहीं सरिता ने संध्या की लाश होने का संकेत दिया। यहीं से पुलिस को दोनों परशंका बढ़ने लगी। दोनों के ही बयान अलग-अलग लग रहे थे। मामले में कई तकनीकी जांच करने के बाद लक्ष्मण दीप और सरिता से कड़ाई से पूछताछ की गई जिसमें वे बार-बार अपना बयान बदल रहे थे, लेकिन कड़ाई से पूछने पर वे टूट गए और उन्होंने बताया कि हत्या उन्होंने ने ही की।

संध्या के घर पर रहते थे पति-पत्नी

दरअसल सरिता और लक्ष्मण दोनों संध्या के ही घर पर रह रहे थे और लक्ष्मण दीप के साथ संध्या के अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी लक्ष्मण की पत्नि सरिता को भी थी। इसको लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। फिर सरिता ने पति के साथ मिलकर संध्या को खत्म करने का प्लान तैयार किया। पति लक्षम्ण ने अपने दो दोस्तों को घर बुलाकर साली संध्या की हत्या की और  जब्बार नाले के नीचे शव फेंक दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने खारून नदी में मृतक का मोबाइल फोन भी फेंक दिया। 

Leave a Reply

Next Post

ब्रिटिश वैज्ञानिक का दावा: दिसंबर के बाद ही 'ओमिक्रॉन' के बारे में पता चलेगा सबकुछ, लोग हल्के में न लें इसे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लंदन 02 दिसम्बर 2021। वरिष्ठ ब्रिटिश वैज्ञानिक नील फर्ग्यूसन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लोगों को यह नहीं मान लेना चाहिए कि कोरोना एक मामूली बीमारी बनकर रह जाएगा। लोगों को अभी कई सालों तक सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण