युवा संवाद कार्यक्रम: मध्य प्रदेश में सेकंड ईयर के छात्रों को भगवत गीता का फाउंडेशन कोर्स पढ़ाएगी शिवराज सरकार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 07 अप्रैल 2022। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में भगवत गीता भी शामिल की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कहा कि मध्य प्रदेश के कॉलेजों में सेकंड ईयर के छात्रों को भगवत गीता का फाउंडेशन कोर्स पढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में उच्च शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कॉलेज स्टूडेंट्स से वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी और कॉलेज में डिजी लॉकर योजना का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में रीवा की अंजली शर्मा ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि लड़कियों को लड़कों की तरह अधिकार कब मिलेंगे? इस पर शिवराज ने कहा कि मैं सभी अभिभावकों से निवेदन करना चाहता हूं कि आप जो नहीं बने, वह बच्चों को बनाना चाहते हैं। मेरे पिता मुझे डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन मैं समाज सेवा से जुड़ा। जो काम नैसर्गिक प्रतिभा का हो सकता है वो लादकर नहीं किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटा-बेटी में फर्क होते मैंने भी देखा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि लक्ष्य तय करो, रोडमैप बनाओ, इसके बाद आपकी सफलता सुनश्चित है। उन्होंने कहा कि 12वीं में एमपी बोर्ड में 75 प्रतिशत और सीबीएसई में 85 प्रतिशत अंक लेकर आते हैं तो मुख्यमंत्री मेधावी योजना का लाभ दिया जाएगा।  

एक लाख पदों पर भर्ती की जाएगी
सीएम शिवराज ने कहा कि इस साल एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी को व्यवहारिक रूप से सरकारी नौकरी देना संभव नहीं है। इस वजह से अलग-अलग योजना के तहत रोजगार दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल ही हमने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की शुरुआत की। इसमें 1 लाख से 50 लाख तक लोन दिया जा रहा है। लोन की गारंटी सरकार ले रही है। 7 साल तक ब्याज का 3 प्रतिशत सरकार भरेगी।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022 KKR vs MI: रोहित शर्मा ने तोड़ा दिनेश कार्तिक का अनचाहा रिकॉर्ड, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले बैटर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 अप्रैल 2022। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मुंबई इंडियंस की हालत काफी खस्ता नजर आ रही है, कप्तान रोहित शर्मा भी खराब फॉर्म में ही दिख रहे हैं। टीम अपने लगातार तीन मैच गंवा चुकी है और इन तीनों मैचों में रोहित का […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च