ओडिसा से नागपुर जा रहे थे गांजा तस्कर: जांजगीर में दो को दबोचा, एक लाख की कीमत का गांजा बरामद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जांजगीर चांपा 30 अप्रैल 2024। जांजगीर चांपा के जिला मुख्यालय के नया बस स्टैंड के पास से 10 किलो 605 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ दो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी ओडिशा के बलांगीर से नागपुर में ऊंचे दामों पर बिक्री किया करते थे। यह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। सिटी कोतवाली प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया की सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड के पास दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखे हुए है। बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों लोगों को पकड़ा।

मौके पर रखे बैग की तलाशी की गई तो उसके अंदर गांजा भरा हुआ था। जिसमें से 10.605 किलो गांजा कीमती एक लाख सात हजार 566 रुपेय जब्त किए हैं। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सोमवर को दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि आरोपी मुन्ना कुमार 26 वर्ष बिहार और गोविंद यादव निवासी उत्तरप्रदेश दोनों गांजा तस्करी का काम करते हैं। 29 अप्रैल को ओडिशा से गांजा लेकर ट्रेन से नागपुर जा रहे थे। मगर दिन होने के कारण जांजगीर के नैला रेलवे स्टेशन पर उतर गए। क्योंकि बिलासपुर में पकड़े जाने का डर था। नैला रेलवे से उतरकर नया बस स्टैंड पहुंचे। जहां गांजा को खपाने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र में गरजे पीएम मोदी; सिंचाई परियोजना पर कांग्रेस को घेरा, विकसित भारत के लिए महिलाओं को सराहा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 30 अप्रैल 2024। तीसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के माढा में चुनाव प्रचार किया। यहां उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि भाजपा-एनडीए सरकार महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाई […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प