राजधानी ही नहीं पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल

शेयर करे

सांसद बृजमोहन ने सरकार को आईना दिखाया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 15 अप्रैल 2025। राजधानी रायपुर में बढ़ते कानून व्यवस्था को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गये पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सांसद ने सरकार को आईना दिखाया है। राजधानी ही नहीं प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। भाजपा सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में अपराधिक घटनायें बढ़ गयी है। अपराधी और अराजक तत्व बेलगाम हो चुके है। किसी भी सरकार के लिए इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है, उसके दल के ही एक सांसद जो वरिष्ठ नेता भी सरकार की कार्यप्रणालि को लेकर पत्र लिखने को विवश है। बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पत्र में जो कहा है इस विषय को कांग्रेस शुरू से ही उठाती रही है। सरकार है कि गूंगी बहरी बनी हुई है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की विष्णुदेव सरकार सवा साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। साय सरकार के सवा साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी। एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मॉब लिंचिंग शुरू हो गयी आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। राजधानी में 5 बार गोलीबारी हो गयी। गौ तस्करी की घटनाएं शुरू हो गयी। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, दुर्ग में अबोध बच्ची की दुराचार के बाद हत्या हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी हो गयी। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें बढ़ गयी। लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है। नक्सली घटनायें बढ़ गयी सरकार ने सवा साल में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाया। रोज नक्सली हत्यायें कर रहे सरकार बयान देने तक सीमित है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पत्र गृह मंत्री विजय शर्मा की सवा साल की कार्यकाल की असफलता का प्रमाण पत्र है। गृहमंत्री प्रदेश की जनता की सुरक्षा करने में नकारा साबित हो गये है। सांसद के पत्र के बाद विजय शर्मा को तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए। रोज-रोज हो रहे आपराधिक घटनाओं के बाद भी लचर कानून व्यवस्था को मजबूत करने, आपराधियों पर शिकंजा कसने को काम नहीं किया गया। कांग्रेस प्रदेश की आपराधिक घटनाओं को लेकर सवाल उठाती है तब गृह मंत्री अपराधिक घटनाओं के फर्जी आंकड़े जारी कर खुद के हाथों से खुद की पीठ थपथपाते है।

Leave a Reply

Next Post

ममता बनर्जी की दंगाइयों को चेतावनी- कोई भी हों, कानून अपने हाथ में न लें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 15 अप्रैल 2025। पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के विरोध में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब सीएम ममता बनर्जी का सब्र भी लग रहा है कि जवाब दे रहा है और उन्होंने दंगाइयों को चेतावनी दी है कि आप ए, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण