शाहिद कपूर की “कबीर सिंह” के लिए संजीव जयसवाल ने क्यों किया इंकार?

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 मार्च 2023। कहा जाता है कि न कहना सबसे मुश्किल काम है लेकिन जिस इंसान में एक बार मना करने की हिम्मत आ जाती है, उसे उसका लाभ आगे चलकर मिलता है। रामगोपाल वर्मा की फ़िल्म अटैक ऑफ 26/11″ में मुख्य खलनायक की भूमिका निभाने वाले वर्सटाइल ऎक्टर संजीव जयसवाल  के साथ एक बार ऐसा ही हुआ जब उन्हें शाहिद कपूर स्टारर फ़िल्म कबीर सिंह में एक महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करने से इनकार करना पड़ा। जी हां, सैकड़ो करोड़ रुपए का कारोबार करने वाली ब्लॉकबस्टर फ़िल्म कबीर सिंह में संजीव जयसवाल भी नज़र आते, मगर उसी समय उनके पास एक और एसाइनमेंट आ गया था और उन्हें वह रोल करने से मना करना पड़ा। मगर संजीव जयसवाल को इस बात का ज़रा भी अफसोस नहीं है कि वह कबीर सिंह जैसी फ़िल्म का हिस्सा बनते बनते रह गए। बल्कि वह इसे भाग्य का खेल मानते हैं और अब जल्द ही वह हिंदी फ़िल्म ” कोर्ट कचहरी ” में हीरो के रूप में नज़र आने वाले हैं।

नाना पाटेकर जैसे मंझे हुए ऎक्टर के साथ काम कर चुके ऎक्टर संजीव जयसवाल अपकमिंग फिल्म ” कोर्ट कचहरी ” में बिल्कुल पॉजिटिव भूमिका में दिखेंगे जो राम गोपाल वर्मा की फ़िल्म अटैक ऑफ 26/11 में उनके रोल से एकदम विपरीत है और दर्शकों को लुभाने वाला है।

संजीव जयसवाल को कहानियाँ लिखना भी बहुत पसन्द है यही वजह है कि उनकी कहानियों की दो किताबें “बोरीवली टू बांद्रा” और “आसमान अंधा है” प्रकाशित होकर लोकप्रिय हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

नगमा खान की शाज़ इंटरनेशनल प्रीमियर लीग (एसआईपीएल)- सीज़न 1 का ड्रीम लॉन्च

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 19 मार्च 2023। आईपीएल की हद से बढ़ती दीवानगी को देखते हुए इसी तर्ज पर नगमा खान ने शाज़ इंटरनेशनल प्रीमियर लीग (एसआईपीएल) को लॉन्च किया है। मुम्बई में एक भव्य कार्यक्रम में जब इसकी ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण किया गया तो यहां इस […]

You May Like

MP में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं होगी....|....तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार....|....जगदलपुर की बुक डिपो में लगी आग:धुआं उठा तो लोगों ने देखा....|....मरवाही में तीन हाथियों की दस्तक, मकानों और फसलों को नुकसान....|....जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा....|....सुकमा में माओवादियों के हथियारों का जखीरा बरामद, जंगल में जमीन के नीचे छिपाए गए 47 जिंदा कारतूस भी मिले....|....देश की शान बनी छत्तीसगढ़ की कला, राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ निमंत्रण में मिली खास जगह....|....भाजपा सरकार शिक्षकों जी सेवा अवधि घटाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही....|....बिजली सस्ती होने का दावा जनता के कटे पर नमक छिड़कने वाला- कांग्रेस....|....निर्वाण बिरला ने कीर्तन से बांधा आध्यात्मिक रंग