लखनऊ सहित पूरे अवध में पढ़ी गई नमाज, ईदगाह पर पहुंचे डिप्टी सीएम सहित अलग-अलग दलों के नेता

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 31 मार्च 2025। आज ईद का त्योहार पूरे भारत में मनाया जा रहा है। रविवार को चांद दिखने के बाद ईद मनाए जाने की घोषणा की गई थी। लखनऊ में भी सोमवार को ईद मनाने की घोषणा हुई। लखनऊ की अलग-अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है। ऐशबाग में होने वाली मुख्य नमाज में महिलाओं ने भी नमाज अदा की। लखनऊ की ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे और सभी को ईद की मुबारकबाद दी। 

काली पट्टी बांधकर पहुंचे नमाजी
लखनऊ में कई जगहों पर नमाज अदा करने का कार्यक्रम है। नमाज पढ़ने का यह कार्यक्रम सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 11 बजे तक का है। कई जगह वक्फ बिल के विरोध में नमाजी काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने पहुंचे। मालूम हो कि अलविदा की अंतिम नमाज में भी कई जगह नमाजी काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने के लिए आए थे। कुछ जगह पर पुलिस प्रशासन द्वारा काली पट्टी उतरवाने की भी खबरें आईं थीं। 

महिलाएं भी अदा करेंगी ईद की नमाज
ईद उल फित्र की नमाज बड़ी जमाम ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में अदा की जाएगी। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने कहा, ऐशबाग ईदगाह में इस साल भी ईद की नमाज में शामिल होने के लिए महिलाओं की अलग से व्यवस्था रहेगी। ईदगाह स्थित तैयब हाल में महिलाएं नमाज अदा करेंगी।

राज्यपाल और सीएम ने दी ईद की बधाई

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि ईद का त्योहार भाईचारा, प्रेम और सामाजिक एकता का पैगाम देता है। इस मौके पर गरीब और जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि उनके जीवन में भी खुशियां आएं। वहीं सीएम योगी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि ईद का त्योहार खुशी और मेल-मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों का यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है।

मेल मिलाप और सौहार्द का प्रतीक ईद-उल-फित्र (ईद) का त्योहार सोमवार को मनाया जा रहा है। शहर के गोंडा ईदगाह में ईद उल फित्र की नमाज इमाम मौलाना मुजक्किर हुसैन ने पढ़ाई । नमाज के बाद मुल्क में खुशहाली तरक्की और अमनो शांति के लिए दुआ मांगी गई। ईद की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों में भी इंतजाम किया गया था।शहर के फैजाबाद रोड निदा ए या रसूलुल्लाह मस्जिद, कचहरी मस्जिद,शहर के महराजगंज रोड डिप्टी साहब मस्जिद, दरगाह हजरत सैय्यद सदरुद्दीन शाह स्थिति औलिया मस्जिद, रहमानिया मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। इसके अलावा ग्रामीण और कस्बा क्षेत्रों के ईदगाहों और मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई।

Leave a Reply

Next Post

'हमारी सरकार हमेशा अल्पसंख्यकों के साथ', ईद के कार्यक्रम में बोलीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 31 मार्च 2025। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को लोगों से सांप्रदायिक दंगों को बढ़ावा देने वाले उकसावे में नहीं आने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के निवासियों के साथ खड़ी है और कोई भी राज्य में तनाव […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब