टी-20 विश्व कप: पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने खोली पोल, कहा- बीसीसीआई के सहारे चल रहा है पाकिस्तान में क्रिकेट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कराची 08 अक्टूबर 2021। पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है अगर वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भारत को हरा देता है बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को ब्लैंक चेक मिलेगा। पीसीबी मुखिया के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को 90 फीसदी फंडिंग भारत से आती है। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि पाकिस्तान आज तक भारत को विश्व कप में क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में हरा नहीं पाया है। राजनीतिक संबंधों में दरार के चलते भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली जाती है। यह दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी इवेंट या फिर एशिया में आमने-सामने होती हैं। 

इन्वेस्टर ने दी जानकारी

पीसीबी चेयरमैन ने सीनेट स्टैंडिंग कमेटी ऑन इंटर-प्रोविंशियल कोऑर्डिनेशन की मीटिंग के दौरान कहा, एक इन्वेस्टर ने मुझसे कहा है कि अगर टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम भारत को हरा देती है तो उसके लिए ब्लैंक चेक तैयार करके रखा गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मौजूदा समय में वित्तीय संकट झेल रहा है। हाल ही में न्यूजीलैंड की टीम दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज खेलने आई थी लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वह वापस लौट गई। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने भी पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया। 

टीमें हमें कूड़े का डिब्बा समझती हैं

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख ने आगे कहा, अगर हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत होती तो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें हमें इस्तेमाल कर के कूड़े के डिब्बे में न फेंक देतीं। उन्होंने कहा बेस्ट टीम और बेस्ट क्रिकेट इकॉनमी दो बड़ी चुनौतिया हैं। जहां तक टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप की बात है तो भारत ने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेला गया विश्व कप जीता था। उसके बाद 2014 में टीम इंडिया टी-20 विश्व में उपविजेता रही। वहीं, 2021 क्रिकेट वर्ल्ड कप 17 अक्तूबर से शूरू हो रहा है जिसका खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

रणजीत सिंह हत्याकांड : हरियाणा की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम समेत 5 को दोषी ठहराया, 12 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पंचकुला (हरियाणा) 08 अक्टूबर 2021। रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को डेरामुखी राम रहीम सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। सभी दोषियों को 12 अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी।शुक्रवार को मामले में आरोपी डेरामुखी गुरमीत राम रहीम और […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप