एक्ट्रेस ZAREEN KHAN को मिला डॉक्टरेट का सम्मान ,गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने दिया उपाधि

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

हाल ही में गोवा में नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवॉर्ड्स 2020 का आयोजन किया गया था और इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस, गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में ज़रीन खान (Zareen Khan) नजर आईं। अवॉर्ड शो में शामिल एक्ट्रेस न केवल गेस्ट ऑफ ऑनर थीं, बल्कि उन्हें अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल पीस द्वारा ऑनरी डॉक्टरेट के रूप में नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया, जिससे अब वे डॉ. ज़रीन खान बन गईं हैं। 

 वही इस कार्यक्रम की तस्वीरें जरीन खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें गोवा के सीएम प्रमोद सावंत उन्हें डिग्री प्रदान करते नजर आ रहे हैं। अवॉर्ड फंक्शन के मंच पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के अलावा भारतीय सेना के अधिकारी समेत वी. के. श्रीकुमार, लिएंडर पेस और संग्राम सिंह जैसे सम्मानित अतिथि मौजूद थे।

डॉ. जरीन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘नेल्सन मंडेला पीस अवॉर्ड 2020, डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित करने के लिए सीएम प्रमोद सावंत जी का धन्यवाद। सचमुच मैं डॉक्टर जरीन खान बेहद खुश हूं।’सोशल मीडिया पर जरीन खान के फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

बता दें कि नेल्सन मंडेला पीस अवॉर्ड 2020 से सम्मानित किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं अगर उनके फिल्मी करियर की बात करें तो जरीन खान ने साल 2010 में आई सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। इसके बाद उन्होंने ‘रेडी’, ‘हेड स्टोरी 3’ जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाएं हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म “हम भी अकेले तुम भी अकेले” में बड़े पर्दे पर देखा गया था।  

Leave a Reply

Next Post

रश्मिका मंदाना अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'मिशन मजनू' की शूटिंग के लिए पहुंची लखनऊ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड एक्टर सिद्दार्थ कपूर स्टारर फिल्म ‘मिशन मजनू’ (Mission Majnu) इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिद्धार्थ समेत फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ रवाना हो चुकी हैं। बता दें इस फिल्म की जैसे ही […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'