पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग पकड़ी रफ्तार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 09 सितंबर 2026।  पेंड्रा नगर की वर्षों पुरानी मांग पेंड्रा बाईपास के निर्माण को लेकर जिला प्रेस क्लब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के निरंतर प्रयास अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचते नजर आ रहे हैं। जिला प्रेस क्लब के पत्राचार के बाद मामला मुख्यमंत्री सचिवालय से होते हुए लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंच गया है।

जिला प्रेस क्लब ने स्वीकृत 13 किलोमीटर पेंड्रा बाईपास के शीघ्र निर्माण और इसके लिए आवश्यक बजट की तत्काल स्वीकृति को लेकर शासन स्तर पर पत्राचार किया था। प्रेस क्लब अध्यक्ष अखिलेश नामदेव सहित सदस्यों ने इस जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसी आवेदन पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ शासन ने पत्र जारी कर प्रकरण को प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नवा रायपुर को अग्रेषित किया। शासन से प्राप्त पत्र का अवलोकन करने के बाद मुख्य अभियंता (प्रशासन), कार्यालय प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग ने कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही संभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

पत्र में पेंड्रा बाईपास से संबंधित प्रकरण को उच्च प्राथमिकता में रखते हुए वस्तुस्थिति के आधार पर नियमानुसार गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी मुख्य अभियंता कार्यालय के साथ-साथ आवेदक जिला प्रेस क्लब को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सिर्फ प्रेस क्लब नहीं, पूरे क्षेत्र की मांग
पेंड्रा बाईपास की मांग केवल पत्रकारों की मांग नहीं है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र की जनता की सुरक्षा, सुगम यातायात और समग्र विकास से जुड़ा मुद्दा है। भारी वाहनों के नगर के भीतर से गुजरने के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती है। जिला प्रेस क्लब ने इस जनसमस्या को लगातार शासन-प्रशासन के समक्ष उठाया है।

मुख्य अभियंता कार्यालय की ओर से मामले को उच्च प्राथमिकता देने के निर्देश के बाद क्षेत्रवासियों में एक बार फिर उम्मीद जगी है। अब लोगों की नजरें लोक निर्माण विभाग की ओर से बजट स्वीकृति और बाईपास निर्माण की प्रक्रिया को लेकर होने वाली अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी तो खुला तस्करी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           धमतरी, 09 सितंबर 2026। धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र में मवेशियों से भरी पिकअप वाहन के पलटने के बाद कथित पशु तस्करी का मामला सामने आया है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें पांच भैंसें लदी […]

You May Like

एमपी में तेज बारिश से राहत: 11 सितंबर से नया मौसमी तंत्र होगा एक्टिव....|....'वन नेशन-वन स्टाइपेंड' को लेकर आर-पार की लड़ाई....|....छत्तीसगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी तो खुला तस्करी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार....|....पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग पकड़ी रफ्तार....|....दो लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली थे, फिर 'कोका' ने पहुंचाया चोरों के घर तक....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए जजों की सौगात....|....अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकर उड़ाए....|....उड़ता तीर: ‘देशभक्ति याद है पर देश नहीं’....|....यूसीसी का सर्वे, सुझाव मात्र दिखावा है, असली ड्राफ्ट तो नागपुर, दिल्ली से तय है - दीपक बैज....|....बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की