‘…’गाजियाबाद के कवि’ को नियुक्त कर लें प्रधानमंत्री’ : केजरीवाल का कुमार विश्वास पर निशाना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 22 फरवरी 2022। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सहयोगी से आलोचक बने कवि कुमार विश्वास की टिप्पणियों का समर्थन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया. उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों के प्रचार के लिए लखनऊ पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री को उन्हें (कुमार विश्वास को) आतंकवादियों की पहचान के लिए वन-मैन फोर्स के रूप में नियुक्त करना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि कुछ दिनों पहले कुमार विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के प्रधान मंत्री बनना चाहते थे. उनके इस बयान ने पिछले सप्ताह एक राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था। सोमवार को लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने सभी एजेंसियों से छापे मरवाए, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला. मैंने पूछा तो उन्होंने कहा कि गाजियाबाद के एक कवि ने सपना देखा कि केजरीवाल आतंकवादी हैं।

केजरीवाल ने कहा “मैंने पूछा कि मेरे घर पर क्या कुछ मिला तो उन्होंने बताया कि कुछ नहीं मिला. तो मैंने पूछा कि फिर (छापे क्यों डलवाए), वह बोले कि गाजियाबाद में कोई कवि रहता है. उसने बताया था कि केजरीवाल आतंकवादी है. उसके सपने में आया था कि सात साल पहले मैं उस कवि से कह रहा था कि मैं भारत के दो टुकड़े कर दूंगा और एक टुकड़े का प्रधानमंत्री बन जाऊंगा। केजरीवाल ने कहा, “मैंने कहा कि प्रधानमंत्री जी मैं कहां भारत के दो टुकड़े कर दूंगा. आपकी ईडी को नहीं पता चला, रॉ और सीबीआई को पता नहीं चला. आप ऐसा करो कि इन सारी एजेंसियों को बंद कर दो और उस कवि को ही रख लो. वही बता दिया करेगा कि सपने में क्या आ रहा है और क्या नहीं आ रहा.”

Leave a Reply

Next Post

पेगासस जासूसी मामले में जांच कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, 23 फरवरी को अहम सुनवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 22 फरवरी 2022। पेगासस स्पाईवेयर के जरिए कथित जासूसी के मामले में गठित टेक्निकल कमिटी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंप दी है। सीजेआई एनवी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच 23 फरवरी को इस मामले में लंबित याचिकाओं और रिपोर्ट का अध्ययन […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान