दिल्ली में हुए धमाके की चपेट में आई बालोद के प्रशांत की गाड़ी, रेंट पर चल रही थी कार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 नवंबर 2025। राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ नंबर की कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। घटना के समय यह गाड़ी चांदनी चौक सिग्नल के पास खड़ी थी। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि वाहन के चारों शीशे टूट गए और चालक को सिर में चोट आई, जिसका उपचार लोकनाथ अस्पताल में किया जा रहा है। वाहन स्वामी प्रशांत बघेल ने बताया कि यह मारुति कार उनके भाई हिमांशु बघेल के पास थी, जो अपने पार्टनर जयंत झमानी के साथ मिलकर सेल्फ ड्राइव सर्विस के नाम से वाहनों को किराए पर देते हैं। हादसे के समय गाड़ी किराए पर दी गई थी और दिल्ली में एक परिवार शादी की खरीदारी के लिए इसका उपयोग कर रहा था।

दिल्ली से लौटे जयंत झमानी ने बताया कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। उन्होंने कहा कि धमाके के वक्त उनके ग्राहक भी वाहन में मौजूद थे, सभी सुरक्षित हैं। प्रशांत बघेल ने बताया कि धमाके में गाड़ी को नुकसान जरूर हुआ, लेकिन उनका भाई सुरक्षित है और जल्द ही बालोद लौट आएगा। पुलिस एवं प्रशासन लगातार घटना से जुड़े लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

दीपका और हरदीबाजार पटवारी के साथ जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोगों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 12 नवंबर 2025। कोरबा के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर बस्ती में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु के साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में दीपका […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान