मोतिहारी में संदिग्ध अवस्था में 8 लोगों की मौत…गांव वाले बोले-शराब पी थी; डॉक्टर बोले-डायरिया से गई जान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मोतिहारी 15 अप्रैल 2023। बिहार के मोतिहारी जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर संदिग्ध अवस्था में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव वालों का कहना है कि जहरीली शराब पीने से इनकी मौत हुई तो वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि सभी डायरिया और फूड पॉइजनिंग के शिकार थे, जिसके कारण इनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि लोगों की मौत का सिलसिला हरसिद्धि थाना क्षेत्र से गुरुवार की रात्रि में शुरू हुआ, जो शुक्रवार के देर रात चला और मृतकों की संख्या 8 तक पहुंच गई। सबसे पहले जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठ लोहियार में पिता नवल दास और फिर उसके पुत्र परमेंद्र दास की मौत हो गई। दोनों के शव को परिजनों ने जला दिया, जबकि नवल के पतोहु की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मठ लोहियार गांव में उत्पाद विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मौत का कारण डायरिया बताया और बीमार पड़े लोगों को डायरिया से ग्रसित बताया।

तुरकौलिया थाना क्षेत्र में 4 की मौत
वहीं मृतक नवल दास के पड़ोसी हरीलाल सिंह की स्थिति नाजुक होने पर उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इधर, तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार पर एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान रामेश्वर राम की मौत हो गई। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के विनोद पासवान और अशोक पासवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर अशोक पासवान की मौत हो गई। बता दें कि ध्रुप पासवान की शहर के निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद पता चला कि पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बुटुन मांझी और टुनटुन सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।

शहर के अलग-अलग अस्पतालों में बीमार लोगों का चल रहा इलाज
इधर, डीएम और एसपी ने बताया कि जांच में डायरिया और फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। गांव में मेडिकल टीम कैंप कर रही है। शहर के अलग-अलग अस्पतालों में बीमार लोगों का इलाज चल रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

असद का शव झांसी से सीधा पहुंचा कसारी मसारी कब्रिस्तान, भारी सुरक्षा के बीच किया गया सुपुर्द-ए-खाक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर प्रयागराज 15 अप्रैल 2023। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी और माफिया अतीक अहमद के पुत्र असद का शव शनिवार को कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच झांसी से प्रयागराज लाया गया और कसारी मसारी कब्रिस्तान में उसे पुलिस सुरक्षा के बीच सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड