विराट के बाद गंभीर ने धोनी को लगाया गले; मैदान पर आए माही तो शोर नहीं झेल पाए रसेल, कान बंद किया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 अप्रैल 2024। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को चेपॉक में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराकर आईपीएल में जीत की राह पर वापसी की। घरेलू दर्शकों की खुशी तब बढ़ गई, जब तीसरा विकेट गिरने के बाद एमएस धोनी बल्लेबाजी के लिए आए। तब जीत के लिए सिर्फ तीन रन बचे थे। रवींद्र जडेजा के 18 रन देकर तीन विकेट के मैच जिताऊ प्रदर्शन की बदौलत गत चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीत हासिल की, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के गेंदबाजों ने धीमी पिच पर कोलकाता को 137-9 पर सीमित कर दिया और फिर एमए चिदंबरम स्टेडियम में 14 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

गंभीर ने धोनी को गले लगाया

दो बार की विजेता कोलकाता को लगातार तीन जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 67 रन की पारी खेली और डेरिल मिचेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी। मिचेल ने 25 रन बनाए। मैच के बाद एमएस धोनी ने केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर के साथ खास मुलाकात की। दोनों 2011 वनडे विश्व कप जीत के हीरो थे। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में धोनी ने 91* जबकि गंभीर ने 97 रन बनाए थे। मैच के बाद गंभीर ने गर्मजोशी से धोनी को गले लगाया और कुछ सेकंड तक बात भी की। दोनों इस दौरान मुस्कुराते दिखे। 

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान गंभीर ने कोहली को गले लगाया था। दरअसल, गंभीर का इन दोनों क्रिकेटरों के साथ इक्वेशन सही नहीं रहा है। पहले दोनों को लेकर गंभीर को कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। पिछले सीजन विराट और गंभीर बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मैच के बाद भिड़ गए थे। तब गंभीर लखनऊ के मेंटर थे। इसके बाद कई बार स्टेडियम में गंभीर को फैंस ने कोहली-कोहली या फिर धोनी-धोनी के नाम से चिढ़ाया भी था। दरअसल, गंभीर धोनी के खिलाफ कई बार विवादित टिप्पणी भी कर चुके हैं। हालांकि, अब सबकुछ सही होता दिख रहा है। 

रसेल ने कान बंद किया, देखें वीडियो

वहीं, मैच से ज्यादा एक और घटना ने सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट गिर जाने के बाद किसी ने नहीं सोचा था कि माही बल्लेबाजी के लिए आएंगे। हालांकि, वह आए और मैच जिताकर वापस गए। धोनी को लेकर फैंस बेहद भावुक हैं और इसका नजारा सोमवार को चेपॉक में देखने को मिला। धोनी के मैदान पर आते ही फैंस ने खूब शोर मचाया और उन्हें चीयर किया। फैंस खुश नजर आए और इस दौरान मैदान के अंदर इतना शोर था कि कोलकाता नाइट राइडर्स के फील्डर आंद्रे रसेल को कान बंद करना पड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है। पिछले सीजन भी धोनी के बल्लेबाजी के लिए आने पर फैंस ने उन्हें जमकर चीयर किया था।

Leave a Reply

Next Post

सुकमा पुलिस ने 11 लाख रुपए के तीन इनामी सहित 9 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सुकमा 09 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ की सुकमा पुलिस ने ग्यारह लाख रुपए के तीन इनामी सहित नौ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक किरण चौहान ने आज बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन पर निकले सीआरपीएफ 208, कोबरा 212, 217 बटालियन […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव