विराट कोहली के बैटिंग ऑर्डर पर तंज कसते हुए गौतम गंभीर ने कहा- सूर्यकुमार यादव की तो यह मजबूरी है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 सितंबर 2022। एशिया कप 2022 के सुपर-4 में टीम इंडिया जगह बना चुकी है, जबकि ग्रुप-ए से दूसरी कौन सी टीम आगे जाएगी इसका फैसला आज होगा। पाकिस्तान और हांगकांग में से जो भी टीम जीतेगी, वह 4 सितंबर को भारत के खिलाफ खेलने उतरेगी। भारत और हांगकांग के बीच मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर चर्चा में शामिल हुए गौतम गंभीर अपनी बात रख ही रहे थे कि बीच में सूर्यकुमार यादव आ गए। दरअसल गंभीर का मानना है कि टीम इंडिया की ओर से नंबर-3 पर विराट कोहली को नहीं सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी करनी चाहिए।

गंभीर ऐसा कह ही रहे थे कि सूर्यकुमार यादव पीछे से आ गए। जिसके बाद गंभीर ने तुरंत टीवी प्रेजेंटर जतिन सप्रू से कहा कि बता दो इन्हें कि मैंने कहा है कि इनको नंबर तीन पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। जतिन सप्रू ने बिना देरी किए कहा कि और सूर्यकुमार यादव कह चुके हैं कि वह किसी भी बैटिंग ऑर्डर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं।

सप्रू के ऐसा कहते ही गंभीर ने तपाक से कहा, ‘वो उसकी मजबूरी है।’ गंभीर का इतना कहते ही तीनों हंसने लगे। हांगकांग के खिलाफ विराट और सूर्यकुमार यादव दोनों ने पचासा ठोके। विराट ने 44 गेंद पर नॉटआउट 59 जबकि सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंद पर नॉटआउट 68 रन बनाए। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 98 रनों की अटूट साझेदारी निभाई।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरूआत

शेयर करेस्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल मोहला की बढ़ी लोकप्रियता, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता की यह एक मिसाल छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 सितंबर 2022। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर