दो साल बाद शुरू हुई भारत और बांग्लादेश के बीच रेल सेवा, बंधन और मैत्री एक्सप्रेस हुईं रवाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 29 मई 2022। भारत और बांग्लादेश के बीच दो साल बाद ट्रेन सेवा आज से बहाल हो गई। भारत और बांग्लादेश दोनों के यात्रियों की सुविधा के लिए आज से कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता-खुलना-कोलकाता बंधन एक्सप्रेस  को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। चक्रवर्ती ने जानकारी दी कि भारत-बांग्लादेश के बीच तीसरी ट्रेन सेवा मिताली एक्सप्रेस भी एक जून को न्यू जलपाईगुड़ी से ढाका के लिए शुरू होने वाली है। तीनों ट्रेनों के टिकट बुक हो चुके हैं। इस ट्रेन सेवा के फिर से जारी होने की घोषणा के बाद दोनों देशों के लोग खुश हैं।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 13132 न्यू जलपाईगुड़ी- ढाका छावनी मिताली एक्सप्रेस एक सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार को चलेगी। नियमित सेवा के दौरान ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से भारतीय समयानुसार 11 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। बता दें कि मिताली एक्सप्रेस के संचालन से आने वाले समय में भारत और बांग्लादेश के संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते एहतियात के तौर पर यह सेवा बंद कर दी गई थी।

पर्यटन क्षेत्र में होगा बहुत लाभ
रेलवे अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने कहा कि नई ट्रेन सेवाओं से भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय व्यापार संबंध और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। इन सेवाओं से यात्रियों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी और पूरे भारत में अन्य पर्यटन स्थलों के साथ-साथ उत्तर बंगाल क्षेत्र के पर्यटन क्षेत्र को बहुत लाभ होगा।

Leave a Reply

Next Post

भारत गुटनिरपेक्षता की अपनी नीति बकरार रख रहा है; IIT छात्रों से बोले विदेश मंत्री

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गुवाहाटी 09 मई 2022। भारत अपने हितों को लेकर स्पष्ट रहने तथा इन्हें आगे बढ़ाने को लेकर आश्वस्त होकर ध्रुवीकृत वैश्विक परिदृश्य में गुटनिरपेक्षता की अपनी नीति को बरकरार रख पाया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि हालांकि, […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर