फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर भारत ने 7वीं बार जीता महिला एशिया कप, मंधाना ने बनाए नाबाद 51 रन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 अक्टूबर 2022। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने गेंदबाजों के अद्भुत प्रदर्शन के बाद स्मृति मंधाना (51 नाबाद) के विस्फोटक अर्द्धशतक की बदौलत श्रीलंका को महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में शनिवार को आठ विकेट से मात दी। श्रीलंका ने भारत को 20 ओवर में 66 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 8.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह महिला एशिया कप का आठवां आयोजन था, जबकि भारत की यह सातवीं जीत है। भारत ने महिला एशिया कप चार बार एकदिवसीय प्रारूप में जीता है, जबकि तीन बार टी20 प्रारूप में विजय हासिल की है। 

66 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मैच जीतने के लिए काफी उत्सुक थी। धाकड़ सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलना शुरू कर दिए थे भारत की जीत की नींव रखने के लिये रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट श्रीलंका को 65 रन पर रोक दिया। भारत को 66 रन के लक्ष्य तक पहुंचाने के प्रयास में शेफाली वर्मा (05) और जेमिमाह रॉड्रिगेज़ (02) आउट हो गयीं, लेकिन स्मृति ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिये 36 रन की साझेदारी करके भारत को आसान जीत दिलाई। स्मृति ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों के साथ नाबाद 51 रन बनाए, जबकि हरमनप्रीत ने 14 गेंदों पर एक चौके के साथ नाबाद 11 रन का योगदान दिया। 

इससे पहले श्रीलंका ने सिलहेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन यह फैसला उनके पक्ष में बिल्कुल भी नहीं गया। तीसरे ओवर में कप्तान और सलामी बल्लेबाज चमारी अटापट्टू (06) के रनआउट होने के बाद श्रीलंकाई टीम के विकेटों की झड़ी लग गयी। रेणुका सिंह (5/3) ने अगले ओवर में हर्षिता मदावी और हसिनी परेरा को आउट किया जबकि अनुष्का संजीवनी रनआउट हो गयीं। इसके बाद रेणुक ने छठे ओवर में कविशा दिलहारी को आउट करके 16 रन पर श्रीलंका की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। राजेश्वरी गायकवाड़ (16/2) ने निलाक्षी डी सल्विा और ओशदी राणासिंह का विकेट निकाला जबकि स्नेह राणा (13/2) ने मलशा शेहानी और सुगंधा कुमारी को आउट किया। 

Leave a Reply

Next Post

दिवाली से पहले सलमान खान ने किया बड़ा धमाका, अब इस दिन सिनेमाघरों में दहाड़ेगी 'टाइगर 3'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 15 अक्टूबर 2022। सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता की मशहूर फ्रेंचाइजी टाइगर 1 और 2 रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज की तीसरी फिल्म टाइगर 3 का फैंस इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सलमान खान ने […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला