रेलवे कर्मचारी ने घर के सामने पेड़ से लगाई फांसी, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सहित 4 पर एफआईआर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक रेलवे कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कर्मचारी का शव उसके घर के सामने ही पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें कर्मचारी ने शहर के कई रसूखदारों के नाम लिखे हैं। साथ ही उनकी प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही है। इसके बाद पुलिस ने नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष तरुण हथेल सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला डोंगरगढ़ क्षेत्र का है। 

सुसाइड नोट में प्रताड़ित करने वालों के नाम
जानकारी के मुताबिक, टिकरा पारा वार्ड निवासी रेलवे कर्मचारी विजय नेताम का 5 अक्टूबर को शव पेड़ के सामने फांसी से लटका हुआ मिला था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विजय के पिता ने डोंगरगढ़ के कुछ बड़े लोगों से कर्ज लिया था। इसे वे समय से देते आ रहे थे। उनकी मौत के बाद विजय भी उस कर्ज को चुका रहा था। आरोप है कि उन्हीं पैसों को लेकर रसूखदार लोग परिवार को प्रताड़ित कर रहे थे। सुसाइड नोट में भी कई लोगों का नाम लिखकर उन्हें जिम्मेदार बताया गया है। 

सुसाइड नोट जांच के लिए फॉरेंसिक भेजा गया
एएसपी लखन पाटले ने बताया कि चार-पांच अक्टूबर की रात विजय नेताम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में जांच चल रही है। इस दौरान विजय की पत्नी ने थाने में आकर एक सुसाइड नोट पेश किया, जो घर में मौजूद था। इसमें चार व्यक्तियों अरविंद हथेल,गब्बर हथेल, तरूण हथेल, सोनम साहू के नाम थे। इन्हीं लोगों से कर्ज लेने की बात कही गई है। इन लोगों को चार लाख रुपए के आसपास लौटाए जा चुके थे। आरोप है कि इसके बाद भी और रुपयों की मांग की जा रही थी। सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा गया है। 

Leave a Reply

Next Post

भेंट-मुलाकात में कवर्धा पहुंचे सीएम भूपेश बोले-देखने आया हूं, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कवर्धा 10 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम  फिर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सोमवार को कवर्धा के झलमला गांव पहुंचे हुए हैं। यहां उन्होंने कहा कि वे देखने आए हैं कि लोगों तक हमारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस