छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी, रायपुर समेत इन जगहों पर भारी बारिश की संभावना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 मई 2025। छत्तीसगढ़ में बुधवार से फिर मौसम करवट लेने वाला है। अगले तीन दिनों तक हल्की मध्यम बारिश के साथ तीव्र तूफान की संभावना है। तापमान में चार डिग्री तक गिरने की संभावना है, इससे पड़ रही भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर शामिल हैं। इन जिलों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवायें चलने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। 

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई है। वहीं दुर्ग में सबसे ज्यादा दिन का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आज पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। हालांकि सुबह से ही गर्मी पड़ रही है। तापमान अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने के लिए परिस्थितियों अनुकूल हैं। आज 21 मई से प्रदेश में बारिश, बिजली और तेज हवा के साथ मध्यम से तीव्र तूफान के गतिविधि बढ़ जाएगी। इस दौरान कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।  

प्रदेश के अगले दो-तीन दिनों के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमॉरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, दक्षिण बंगाल के खाड़ी के कुछ और हिस्सों, मध्य बंगाल के खाड़ी के कुछ और हिस्सों साथ ही उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने के लिए परिस्थितियों अनुकूल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य खड़ी और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। यह औसत समुद्र तल से 1.5 और 5.8 की ऊपर ऊपर दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है, और ऊंचाई बनी हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा 40-50 किमी की रफ्तार से चलने की संभावना है। 

Leave a Reply

Next Post

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में प्रतिमा अनावरण, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर धनबाद 21 मई 2025। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में झारखंड के महान नेता और आंदोलनकारी बिनोद बिहारी महतो जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद थे। दोनों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें […]

You May Like

संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई....|....मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत