मीरपेट में जोरदार धमाका, कोलकाता से आए शख्स की मौत, शरीर के उड़े चिथड़े

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हैदराबाद 22 जून 2026। शहर के मीरपेट इलाके के बडांगपेट में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक खुले मैदान में हुए जोरदार धमाके में एक व्यक्ति की जान चली गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मृतक के शरीर के अंग घटनास्थल से कई मीटर दूर जाकर गिरे और इसकी गूंज काफी दूर तक सुनी गई।

काम की तलाश में आया था मृतक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 43 वर्षीय अनूप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनूप हाल ही में पश्चिम बंगाल के कोलकाता से काम की तलाश में हैदराबाद आया था। रविवार को जब वह बडांगपेट इलाके में था, तभी अचानक यह भीषण विस्फोट हो गया।

केमिकल ब्लास्ट होने का संदेह
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बम डिटेक्शन स्क्वाड (BDS) ने भी घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस को संदेह है कि यह एक केमिकल धमाका हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि पेंट या किसी अन्य ज्वलनशील रासायनिक पदार्थ को फेंकते समय या उसे गलत तरीके से संभालने की वजह से यह हादसा हुआ होगा।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हालांकि धमाके के असली कारणों का अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि वहां कौन सा केमिकल मौजूद था और विस्फोट कैसे हुआ।

Leave a Reply

Next Post

अनुप जलोटा ने बताया फिटनेस का राज़

शेयर करेअनुप जलोटा के घर गूंजा वेलनेस का संदेश योग ने बनाए रखा अनुप जलोटा का दमखम (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर पद्मश्री भजन सम्राट अनुप जलोटा के निवास पर आयोजित विशेष योग सत्र ने यह संदेश दिया कि योग […]

You May Like

इटली में बुर्का और नकाब पर बैन लगेगा....|....सनथ जयसूर्या बोले- वैभव सूर्यवंशी भारत का फ्यूचर....|....भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता 20 अक्तूबर से होगा लागू....|....किम के नए मिसाइल दागने से बढ़ा तनाव....|....समुद्र के अंदर बिजली बनाने में वैज्ञानिक कामयाब....|....भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत, मचा कोहराम....|....एक महीने से गायब थी बहन, भाई घर पहुंचा तो खुला खौफनाक राज....|....सीएम हेमंत सोरेन पर बयान से फिर घिरे योगेंद्र साव....|....अमृतसर में किशोर की हत्या: शक में पीट-पीटकर मार डाला....|....जम्मू-कश्मीर विधानसभा में धक्का-मुक्की