हेरोइन तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

admin
शेयर करे

अमृतसर से मुख्य सप्लायर अरेस्ट

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर, 06 नवंबर 2026। हेरोइन की अवैध आपूर्ति करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। एसीसीयू और सकरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 40 वर्षीय रविंद्रजीत सिंह उर्फ रिंकू को पकड़ा। पुलिस टीम आरोपी को बिलासपुर लेकर आई, जहां अदालत ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

मुख्य सप्लायर तक पहुंची टीम
डीएसपी सुदीप सरकार ने बताया कि 24 अक्तूबर को पुलिस ने उसलापुर बाजार के पास से 32 वर्षीय दीपक वालिया को गिरफ्तार किया था। वर्तमान में उसलापुर में रह रहा दीपक मूल रूप से अमृतसर का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 11.73 ग्राम हेरोइन और 10,500 रुपये नकद जब्त किए थे। इस मामले में सकरी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22 और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पूछताछ और साइबर सेल के तकनीकी इनपुट से अमृतसर निवासी रविंद्रजीत सिंह के मुख्य सप्लायर होने की जानकारी मिली।

नेटवर्क ध्वस्त करने का प्रयास
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम पंजाब भेजी गई, जिसने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस इस मामले में एंड-टू-एंड विवेचना कर रही है ताकि केवल नशा बेचने वालों की गिरफ्तारी तक सीमित न रहकर मुख्य सप्लायर और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। एसीसीयू निरीक्षक गोपाल सतपथी ने बताया कि अवैध कारोबार में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

योगी बोले- अब भाई-भतीजावाद नहीं, मेरिट से मिलेगी नौकरी

शेयर करे4,543 नवचयनित दरोगाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लखनऊ, 06 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस बल में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 4,543 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने दो टूक कहा कि […]

You May Like

तन्वी ने यूथ ओलंपिक्स में सिल्वर जीता....|....चावड़ी बाजार हादसा: फरीदाबाद से तीन ठेकेदार गिरफ्तार....|....योगी बोले- अब भाई-भतीजावाद नहीं, मेरिट से मिलेगी नौकरी....|....हेरोइन तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश....|....पुलिस विभाग में 1.18 करोड़ का गबन, आरक्षक गिरफ्तार....|....सीएम विष्णुदेव साय ने खोला नौकरी का पिटारा....|....दिवाली से पहले महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब....|....प्रदेश में 63 हजार करोड़ से बनेंगे पांच नए ग्रीनफील्ड हाईवे....|....घर में केयरटेकर रखने से पहले कराना होगा पुलिस वेरिफिकेशन....|....पोस्ट-क्रेडिट सीन में छाए सनी देओल