जानी पहचानी जगह पर कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण !

SAZID
शेयर करे
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान

एमसीबी (सरगुजा)- विगत दिनों राज्य स्तर पर हुए प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण में एम.सी.बी कलेक्टर पीएस ध्रुव का स्थानांतरण संयुक्त सचिव के पद पर सामान्य प्रशासन विभाग में किया गया तथा 2008 बैच के आईएएस नरेंद्र कुमार दुग्गा की नवीन पदस्थापना मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कलेक्टर के पद पर की गई है। शासन के जारी आदेश के परिपालन में नरेंद्र कुमार दुग्गा ने बुधवार को कलेक्टर कक्ष में सभी औपचारिकता पूर्ण करते हुए कलेक्टर पीएस ध्रुव से विधिवत चार्ज ग्रहण कर लिया। पूर्व में नरेन्द्र दुग्गा नगर निगम कमिश्नर के पद पर राजनांदगांव , रायपुर और भिलाई में रहे तथा जिला पंचायत सीईओ के पद जशपुर , कवर्धा और राजनांदगाँव में कार्य कर चुके हैं। दुग्गा राज्य के अन्य जिलों में भी विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके पूर्व नरेन्द्र कुमार दुग्गा मिशन संचालक समग्र शिक्षाएं तथा अतिरिक्त प्रभार रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटी के पद पर पदस्थ थे।

            खास यह है कि नरेन्द्र दुग्गा पूर्व में अविभाजित कोरिया जिले में कलेक्टर रह चुके हैं। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अब कोरिया से विभाजित मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर नवीन जिले में बुधवार को कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण कर लिए हैं। अत: इनके लिए यह प्रशासनिक जानी पहचानी जगह कही जा सकती है।

Leave a Reply

Next Post

गायक शौर्य मेहता के गीत "अनगिन" को मिल रहा है अनगिनत प्यार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 12 मई 2023। गीत संगीत या किसी भी कला के लिए प्रेरणा कलाकार को कहीं से भी मिल सकती है। गायक, गीतकार और संगीतकार शौर्य मेहता के साथ भी ऐसा होता आया है कि उन्हें रियल घटनाओं से प्रेरणा मिलती रही है। शौर्य मेहता का […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प