केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का ऐलान, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होंगे सुपरस्टार रजनीकांत

शेयर करे

50 सालों से कायम रजनीकांत का जलवा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 01 अप्रैल 2021 । केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का ऐलान किया। इस बार साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- ‘हमें खुशी है कि देश के सभी भागों से फिल्मकार, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, संगीतकार सभी लोगों को समय समय पर दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला है। आज इस साल का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड महान नायक रजनीकांत को घोषित करते हुए हमें बहुत खुशी है. रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। यही कारण है कि इस बार दादा साहेब फाल्के की ज्यूरी ने रजनीकांत को ये अवॉर्ड देने का फैसला लिया गया है।’ 

”5 लोगों की ज्यूरी से एकमत फैसला”

‘इस साल ये सिलेक्शन ज्यूरी ने किया है. इस ज्यूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई इन पांचों ज्यूरी ने बैठक करके एक राय से महानायक रजनीकांत को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड देने की सिफारिश की।’ 

प्रकाश जावड़ेकर ने आगे कहा, ‘रजनीकांत ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से ये स्थान लोगों के दिल में जमा लिया है। ये उनका सही गौरव है। दादा साहब फाल्के अवॉर्ड इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दादा साहब फाल्के ने पहला सिनेमा 1913 में राजा हरिशच्रंद बनाया था. तो उस राजा हरिशचंद्र सिनेमा के बाद ये पहले चित्रपट महर्षि कहलाने लगे और दादा साहब फाल्के की मृत्यु के बाद ये अवॉर्ड उनके नाम से रखा गया और आजतक 50 बार ये अवॉर्ड दिया गया है।’

ये हैं रजनीकांत की फेमस फिल्म

रजनीकांत ने एक से बढ़कर एख फिल्में की हैं. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक उनका जलवा कायम है। रजनीकांत की फेमस फिल्मों की बात करें तो वो दरबार, 2.0, द रोबोट, त्यागी, चालबाज, अंधा कानून, कबाली, खून का कर्ज, दोस्ती दुश्मनी, इंसाफ कौन करेगा।

इन सितारों को मिल चुका दादा साहेब पुरस्कार

वर्षनामफिल्म इंडस्ट्री
2018अमिताभ बच्चनहिन्दी
2017विनोद खन्नाहिन्दी
2016कसिनाथुनी विश्वनाथतेलुगू
2015मनोज कुमारहिन्दी
2014शशि कपूरहिन्दी
2013गुलजारहिन्दी
2012प्राणहिन्दी
2011सौमित्र चटर्जीबंगाली
2010के. बालचन्दरतमिलतेलुगू
2009डी. रामानायडूतेलुगू
2008वी. के. मूर्तिहिन्दी
2007मन्ना डेबंगालीहिन्दी
2006तपन सिन्हाबंगालीहिन्दी
2005श्याम बेनेगलहिन्दी
2004अडूर गोपालकृष्णनमलयालम
2003मृणाल सेनबंगाली
2002देव आनन्दहिन्दी
2001यश चोपड़ाहिन्दी
2000आशा भोसलेहिन्दीमराठी
1999ऋषिकेश मुखर्जीहिन्दी
1998बी. आर. चोपड़ाहिन्दी
1997कवि प्रदीपहिन्दी
1996शिवाजी गणेशनतमिल
1995राजकुमारकन्नड़
1994दिलीप कुमारहिन्दी
1993मजरूह सुल्तानपुरीहिन्दी
1992भूपेन हजारिकाअसमिया
1991भालजी पेंढारकरमराठी
1990अक्कीनेनी नागेश्वर रावतेलुगू
1989लता मंगेशकरहिन्दी, मराठी
1988अशोक कुमारहिन्दी
1987राज कपूरहिन्दी
1986बी. नागी. रेड्डीतेलुगू
1985वी. शांतारामहिन्दीमराठी
1984सत्यजीत रेबंगाली
1983दुर्गा खोटेहिन्दीमराठी
1982एल. वी. प्रसादहिन्दीतमिलतेलुगू
1981नौशादहिन्दी
1980पैडी जयराजहिन्दीतेलुगू
1979सोहराब मोदीहिन्दी
1978रायचन्द बोरालबंगालीहिन्दी
1977नितिन बोसबंगालीहिन्दी
1976कानन देवीबंगाली
1975धीरेन्द्रनाथ गांगुलीबंगाली
1974बोम्मीरेड्डी नरसिम्हा रेड्डीतेलुगू
1973रूबी मयेर्स (सुलोचना)हिन्दी
1972पंकज मलिकबंगाली एवं हिन्दी
1971पृथ्वीराज कपूरहिन्दी
1970बीरेन्द्रनाथ सिरकरबंगाली
1969देविका रानीहिन्दी

Leave a Reply

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड ने आईपीएल 2021 से नाम लिया वापस

शेयर करेचेन्नई का पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली से छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन शुरू होने से नौ दिन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने लीग से अपना नाम […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप