ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना का आभार प्रकट किया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रांची 15 मई 2025। आतंकवादियों के दुस्साहस को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान संरक्षित आतंकवादियों को मार गिराया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के प्रति आभार जताने के लिए आज से देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा द्वारा रांची में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों के द्वारा भारतीय पर्यटकों को निशाना बनाया गया था, जिस घटना ने देश भर में प्रतिशोध की भावना को जन्म देने का कार्य किया। इसके बाद छह मई की रात और सात मई की सुबह भारतीय सेना ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान और POK में स्थापित आतंकी संगठनों के भवनों को ध्वस्त करने का काम किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौ आतंकी ठिकानों पर हमले कर लगभग 100 से अधिक आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश भर में लोगों के बीच उत्साह देखा गया। इसी कड़ी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा द्वारा आज राजधानी रांची में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा निकाल भारतीय सेना का आभार जताया गया। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगे लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘सशस्त्र बल जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए।

सशस्त्र बलों के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही : संजय सेठ
तिरंगा यात्रा में शामिल केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारतीय सेना द्वारा चलाई गई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भारतीय सेना के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पाकिस्तान के नापाक करतूत पर मुंहतोड़ जवाब हमारे सेना के जवानों ने दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान संरक्षित आतंकवादियों में डर का माहौल उत्पन्न हो चुका है। भारतीय सेना के कार्य को सम्मान देने के लिए देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

निर्दोष पर्यटकों की हत्या का बदला भारतीय सेना ने लिया : बाबूलाल मरांडी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह आतंकवादियों के द्वारा निर्दोष पर्यटकों की जान ली गई, मां बहनों का सुहाग उजाड़ दिया गया। इसके खिलाफ एक साहसिक कदम उठाने की जरूरत थी, जो कि भारतीय सेना ने कर दिखाया। भारतीय सेना द्वारा लागू की गई ऑपरेशन सिंदूर की वजह से पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों को भारत में हमला करने से पहले दस बार सोचना पड़ेगा।

Leave a Reply

Next Post

सेना के सम्मान में कांग्रेस की पहल, 15 शहरों में करेगी 'जय हिंद सभा'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 15 मई 2025। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि वह 20 से 30 मई के बीच देश के 15 अलग-अलग स्थानों पर ‘जय हिंद सभा’ का आयोजन करेगी। यह सभाएं भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में आयोजित की जाएंगी। कांग्रेस कार्य समिति ने […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ