‘2029 में पीएम की कु्र्सी पर बैठेंगे राहुल गांधी ‘

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

तमिलनाडू, 27 अगस्त 2026। तमिलनाडु के पर्यटन मंत्री राजेश कुमार ने कांग्रेस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी एक पारंपरिक और पुरानी पार्टी है, जिसका इतिहास 146 साल से अधिक पुराना है। अगर हम आज आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं तो यह कांग्रेस की वजह से है। कांग्रेस पार्टी का चेहरा राहुल गांधी हैं। भारतीय लोगों का चेहरा राहुल गांधी हैं। कोई भी कुछ भी कहे, कांग्रेस पार्टी पूरे भारत में मौजूद है। हमें विश्वास है कि राहुल गांधी, जो हमारे चेहरे हैं, 2029 में निश्चित रूप से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे और लोगों की सेवा करेंगे।”

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 49.23 लाख रुपए कीमत का 300 ग्राम सोना जब्त
अहमदाबाद कस्टम्स अधिकारियों ने बुधवार को सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तीन इंटरनेशनल उड़ानों से आए यात्रियों से लगभग 300 ग्राम छिपाई हुई सोने की ज्वेलरी जब्त की। यह कार्रवाई एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) द्वारा यात्रियों की प्रोफाइलिंग के आधार पर की गई। कस्टम्स के अनुसार, अबू धाबी, शारजाह और कुवैत से आने वाले यात्रियों से जुड़े तीन अलग-अलग मामले सामने आए। कुल मिलाकर 299.490 ग्राम सोने की ज्वेलरी जब्त की गई, जिसमें 240.090 ग्राम 24-कैरेट सोना और 59.400 ग्राम 22-कैरेट सोना शामिल थे। इसकी कुल बाज़ार कीमत 49,23,602 रुपए थी।

बंगलूरू में ईद मिलाद जुलूस के दौरान झड़प, तीन केस दर्ज; छह गिरफ्तार

बंगलूरू के बसवनगुड़ी इलाके में बुधवार को ईद मिलाद के जुलूस के दौरान हुई झड़प के मामले में पुलिस ने तीन केस दर्ज किए हैं और छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कुमारस्वामी लेआउट से निकला जुलूस बनशंकरी थाना क्षेत्र से होते हुए बसवनगुड़ी पहुंचा था। पुलिस ने बताया कि केआर रोड पर राष्ट्र रक्षणा पडे के पुनित केरेहल्ली और उनके साथ आए कुछ लोग भगवा झंडे लेकर नारे लगा रहे थे। आरोप है कि उन्होंने जुलूस में शामिल लोगों को उकसाने की कोशिश की। पुलिस के हस्तक्षेप के दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों ने मुरली नामक व्यक्ति पर अज्ञात हथियार से हमला कर दिया। पहले मामले में अब्दुल रजाक खान की शिकायत पर केरेहल्ली समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में केरेहल्ली की शिकायत पर तीन अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई। तीसरा केस ट्रैफिक पुलिसकर्मी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

गोवा में धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून को कैबिनेट की मंजूरी
गोवा कैबिनेट ने जबरन, दबाव, प्रलोभन, धोखाधड़ी या शादी के जरिए कराए जाने वाले कथित अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। गोवा गैर-कानूनी धर्म परिवर्तन निषेध विधेयक, 2026 को 31 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। विधेयक में दोषियों के लिए उम्रकैद तक की सजा, कम से कम 50 हजार रुपये जुर्माना और पीड़ित को पांच लाख रुपये तक मुआवजे का प्रावधान है। नाबालिग, दिव्यांग, महिला या SC/ST व्यक्ति के धर्मांतरण पर 5 से 14 साल तक की कठोर सजा और कम से कम एक लाख रुपये जुर्माने का प्रस्ताव है। अगर धर्मांतरण के उद्देश्य से शादी की गई पाई जाती है तो उसे अमान्य घोषित करने का भी प्रावधान है। पंडित और मौलवी समेत दोषियों को कम से कम 10 साल की सजा हो सकती है।

Leave a Reply

Next Post

IGKV में एक और पेपर लीक

शेयर करेB.Sc. जेनेटिक्स का पर्चा लीक होने की शिकायत, लिफाफों में मिले छेड़छाड़ के सबूत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 27 अगस्त 2026। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एक और प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार B.Sc. कृषि के APB-5121 (Fundamentals of Genetics) विषय की 19 अगस्त […]

You May Like

लिव-इन कपल का खौफनाक कदम....|....IGKV में एक और पेपर लीक....|....'2029 में पीएम की कु्र्सी पर बैठेंगे राहुल गांधी '....|....टीम त्रिलोक श्रीवास के द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का भव्य स्वागत....|....पेट्रोल, गैस और शकर के बढ़ते दामों भड़का गुस्सा....|....एशियाई खेल: एशियाड के दल में करनी पड़ेगी कटौती....|....हॉकी विश्व कप: अपने आखिरी मैच में बेल्जियम का सामना करेगी भारतीय पुरुष टीम....|....युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी- 'जो खेलेगा वो खिलेगा'....|....अमेरिकी सेना का प्लान: पांच ठिकानों पर लगेंगे परमाणु माइक्रोरिएक्टर....|....नेपाल बाढ़ में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 175 हुआ