हेमा मालिनी की डायमंड जुबली बनेगी बॉलीवुड का सबसे यादगार म्यूज़िकल जश्न

admin
शेयर करे

पहली बार अपनी कहानी खुद सुनाएंगी ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 30 जून 2026। हिंदी सिनेमा की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी के शानदार 60 वर्षीय फिल्मी सफर का जश्न अब एक ऐसे ऐतिहासिक अंदाज़ में मनाया जाएगा, जिसे बॉलीवुड लंबे समय तक याद रखेगा। 10 जुलाई को मुंबई के प्रतिष्ठित षणमुखानंद हॉल में आयोजित होने वाले “हेमा मालिनी – लाइव इन कॉन्सर्ट: सेलिब्रेटिंग द ड्रीम गर्ल की डायमंड जुबली” में पहली बार हेमा मालिनी खुद अपनी छह दशक लंबी सिनेमाई यात्रा की अनकही कहानियां, यादगार किस्से और पर्दे के पीछे के अनुभव दर्शकों से साझा करेंगी। इस भव्य म्यूज़िकल ट्रिब्यूट की परिकल्पना, लेखन, निर्माण, निर्देशन और मेजबानी मशहूर आरजे अनिरुद्ध चावला कर रहे हैं। सुदेश भोसले, सुरेश वाडकर, कविता कृष्णमूर्ति, अनु मलिक, पद्मिनी कोल्हापुरे, शब्बीर कुमार, अनूप जलोटा, विजेता पंडित और पूर्णिमा श्रेष्ठ जैसे दिग्गज कलाकार अपने सुरों से इस शाम को यादगार बनाएंगे। कार्यक्रम में धर्मेंद्र को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी, वहीं सिनटा और फवाइस के लिए ₹10 लाख का चैरिटी डोनेशन भी सौंपा जाएगा। यह आयोजन सिर्फ एक सुपरस्टार के करियर का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की स्वर्णिम विरासत, संगीत और सामाजिक सरोकारों का अनूठा संगम साबित होगा।

आरजे अनिरुद्ध चावला ने कहा, “हेमा मालिनी जी सिर्फ एक सिनेमाई आइकन नहीं, बल्कि अपने आप में एक संस्था हैं। साठ वर्षों में पहली बार दर्शकों को उनकी प्रेरणादायक कहानी सीधे उन्हीं से सुनने का अवसर मिलेगा। उनके अद्भुत सफर का जश्न मनाना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है।”

Leave a Reply

Next Post

चाइनीज़ वॉक ने की 'वेलकम टू द जंगल' के साथ की भागीदारी, उपभोक्ताओं के साथ संस्कृति आधारित जुड़ाव को बढ़ावा देने का लक्ष्य

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 30 जून 2026। लेनेक्सिस फूडवर्क्स के भारत के सबसे बड़े देसी चाइनीज़ क्यूएसआर ब्रांड, चाइनीज़ वॉक ने बॉलीवुड फिल्म ‘ वेलकम टू द जंगल ‘ के साथ भागीदारी की है। कंपनी इस भागीदारी के ज़रिये देश भर में संस्कृति आधारित मार्केटिंग पहल शुरू करना चाहती […]

You May Like

नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा भारत: पीएम मोदी....|....सीसीएल में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस....|....बिलासपुर में तोखन साहू ने किया धवजारोहण:परेड की सलामी ली....|....वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ निवास कार्यालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्रध्वज को दी सलामी....|....राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया....|....हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन....|....नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री साय....|....छात्र हित में शासन शीघ्र जारी करे नियुक्ति आदेश - डॉ. चरणदास महंत....|....50 करोड़ की सात शत्रु संपत्तियां घोषित, 28 की अभी चल रही है जांच....|....कांग्रेस की दोहरी नीति उजागर, नक्सलियों के समर्थन पर चुप्पी क्यों साधते हैं दीपक बैज : केदार कश्यप