छत्तीसगढ़ में रफ्तार पकड़ेगा औद्योगिक विकास, PPP मॉडल पर बनेंगी बड़ी परियोजनाएं

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 मई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में सरकार ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन में सोमवार को सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (PPPAC) की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य की कई बड़ी औद्योगिक और अधोसंरचना परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव विकासशील ने की। बैठक में पीपीपी मॉडल के तहत विकसित की जाने वाली विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें बिलासपुर में ट्रांसपोर्ट नगर का विकास, नवा रायपुर में आधुनिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण, धमतरी के छाती और बलौदाबाजार के चंदेरी में नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना, साथ ही भिलाई में कमर्शियल टॉवर और फ्लेटेड फैक्ट्री बिल्डिंग निर्माण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि निवेशकों को बेहतर माहौल देने और राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नियमों के सरलीकरण पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

बैठक में इंडस्ट्रियल पार्क के आवंटन नियमों में सुधार और निवेश प्रक्रिया को अधिक सहज बनाने पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और औद्योगिक गतिविधियों को नई मजबूती मिलेगी। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव रजत कुमार ने बैठक में प्रस्तुतीकरण देते हुए विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी साझा की। बैठक में विधि एवं विधायी विभाग, वित्त विभाग, CSIDC, योजना और वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

‘दृश्यम’ फिल्म देख पत्नी की हत्या!: ग्वालिन बाई हत्याकांड में पति-प्रेमी को उम्रकैद, ऐसे लगाई थी लाश ठिकाने

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कबीरधाम 12 मई 2026। जिले के बहुचर्चित ग्वालिन बाई हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। मृतका के पति लुकेश साहू और उसके प्रेमी राजाराम साहू को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। अपर सत्र न्यायाधीश गीतेश कुमार कौशिक की अदालत ने दोनों को हत्या, अपहरण […]

You May Like

‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान....|....राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का