3 साल में 13 गुना रेवेन्यू, अब आईपीओ से ‘हंगर नट्स’ की नई उड़ान!

admin
शेयर करे

3 साल में 13 गुना रेवेन्यू! अब आईपीओ के दम पर नई ऊंचाइयों की ओर ‘हंगर नट्स’

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 26 जून 2026। भारतीय शेयर बाजार में एक और तेजी से उभरती कंपनी निवेशकों के सामने अपनी ग्रोथ स्टोरी लेकर आ रही है। ड्राई फ्रूट्स ब्रांड ‘हंगर नट्स’ की मूल कंपनी एडॉन एग्रो कमोडिटीज लिमिटेड का आईपीओ 29 जून से खुलने जा रहा है। खास बात यह है कि कंपनी ने महज तीन वर्षों में अपने परिचालन राजस्व को लगभग 13 गुना बढ़ाकर उद्योग जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, वैश्विक सोर्सिंग नेटवर्क, अत्याधुनिक प्रोसेसिंग प्लांट और तेजी से फैलते डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के दम पर कंपनी अब पूंजी बाजार के जरिए अपनी अगली विकास यात्रा शुरू करने जा रही है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नारायणस्वामी वेंकीटकृष्णन और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जिगीशा नारायणस्वामी ने बताया, “हमने गुणवत्ता और भरोसे के आधार पर एक छोटे ट्रेडिंग व्यवसाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है। यह आईपीओ हमारी विकास योजनाओं को नई गति देगा और हम अपने शेयरधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शुभम रतन शर्मा और गैलेक्टिको कॉर्पोरेट सर्विसेज के सीईओ विशाल संचेती के अनुसार, “भारत में ड्राई फ्रूट्स बाजार तेजी से बढ़ रहा है। हमारी मजबूत सप्लाई चेन, ब्रांड पहचान और वित्तीय प्रदर्शन हमें इस अवसर का पूरा लाभ उठाने की स्थिति में रखते हैं।” 44.03 करोड़ रुपये के इस एसएमई आईपीओ से जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग मुख्य रूप से वर्किंग कैपिटल और कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा। बाजार विशेषज्ञों की नजर में मजबूत फंडामेंटल्स और तेज ग्रोथ के कारण यह आईपीओ निवेशकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में खिला 'सोलर इन फुल ब्लूम'!

शेयर करेमुंबई के जुहू चौराहे पर हरित ऊर्जा का अनोखा संदेश (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 27 जून 2026। भारत के अग्रणी एकीकृत ऊर्जा संक्रमण समूहों में से एक, ‘अवादा ग्रुप’ ने मुंबई के जुहू गार्डन और लिंक रोड को जोड़ने वाले मुख्य चौराहे पर ‘सोलर इन फुल ब्लूम’ नामक […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप