ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़

admin
शेयर करे

ईशा देओल की ‘घूंघट’ में छिपा है बड़ा रहस्य

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 10 जून 2026। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल अपने फिल्मी करियर में एक नया और दिलचस्प अध्याय जोड़ने जा रही हैं। आगामी फिल्म ‘घूंघट’ के जरिए वह पहली बार हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएंगी। निर्देशक राजीव रुईया और निर्माता देवेश कुमार की इस फिल्म में डर, हंसी, रोमांस, फैंटेसी और भावनाओं का ऐसा मिश्रण देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता है। फिल्म को लेकर उत्साहित ईशा देओल कहती हैं, “घूंघट’ मेरे लिए एक बिल्कुल नया जॉनर है। मैंने हॉरर और कॉमेडी दोनों तरह की फिल्में की हैं, लेकिन दोनों का यह संगम बेहद खास और रोमांचक है।” उनका मानना है कि फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके भीतर एक गहरा सामाजिक और भावनात्मक संदेश भी छिपा है।

रहस्यमयी गांव जांगीपुरा की पृष्ठभूमि पर आधारित इस कहानी में ‘भूरी’ नामक आत्मा का दर्दनाक अतीत पूरे गांव को एक भयावह अभिशाप में जकड़ देता है। ईशा कहती हैं, “इस कहानी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह दर्शकों को हंसाती भी है, डराती भी है और सोचने पर भी मजबूर करती है।” ‘घूंघट’ के जरिए ईशा देओल एक बार फिर साबित करने जा रही हैं कि वे हर नए किरदार और चुनौती को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनाने में विश्वास रखती हैं।

Leave a Reply

Next Post

राज्यसभा में 2/3 बहुमत से मोदी सरकार को असीम शक्तियां!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 जून 2026। भारतीय राजनीति में 18 जून 2026 की तारीख एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकती है। देश के 12 राज्यों में राज्यसभा की 26 सीटों पर होने वाले चुनाव केवल सांख्यिकीय फेरबदल नहीं हैं, बल्कि ये उस संवैधानिक भविष्य की नींव रख […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय