विराट की तरह सैफ अली खान भी पैटरनिटी लीव पर जाएंगे, मार्च से ‘आदिपुरुष’ की शूटिंग करेंगे !

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

इन दिनों अगर कोई एक फिल्म है जो लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है तो वो निश्चित रूप से ‘आदिपुरुष’  (Adipurush ) है । इसके लिए स्टार कास्ट बेहतर नहीं हो सकती थी क्योंकि इसमें लीड भूमिकाओं में सैफ अली खान, प्रभास और कृति सेनन शामिल हैं । खबरों के मुताबिक अब  फिल्म में रावण की भूमिका निभाने वाले सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद ही इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। 

अगर मीडिया रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए तो आदिपुरुष जनवरी में फ्लोर पर चली जा सकती है।  19 जनवरी को मुंबई के एक स्टूडियो में शूट शुरू होही। जहां बाकी कास्ट जल्द ही शूटिंग शुरू कर देगी, वहीं दूसरी ओर सैफ अली खान अपने पितृत्व अवकाश के पूरा होने के बाद मार्च 2021 के अंतिम सप्ताह में ही उनके साथ जुड़ेंगे । वह इस साल करीना कपूर खान के साथ अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे। 

वहीं अगर अब आदिपुरुष की बात करें तो फिल्म महाकाव्य रामायण पर बेस्ड है । इससे पहले स्टार कास्ट ने फिल्म में अपनी भूमिकाओं में फिट होने के लिए अपनी वर्कशॉप पूरी की थी । प्रभास कथित तौर पर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे जबकि दूसरी ओर सैफ लंकेश के किरदार को निभाएंगे। कुछ पहले की रिपोर्टों में सुझाव दिया गया था कि रावण के चरित्र में फिटिंग के लिए सैफ की ऊंचाई को आठ या नौ फ़ीट तक बढ़ाया जाएगा । 

Leave a Reply

Next Post

टाइगर श्रॉफ के 'कैसानोवा' गाने का टीज़र कल होगा रिलीज़, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड इंडस्ट्री में टाइगर श्रॉफ ने कम समय में एक्टिंग से पहचान बनाई। इससे कम वक्त में उन्होंने एक्शन हीरो का भी खिताब अपने नाम किया। लॉकडाउन के दौरान टाइगर ने अपना पहला गाना ‘अनबिलीवेबल’ रिलीज किया था। अब टाइगर श्रॉफ एक और गाने को फैन्स […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप